Categories: Dharam Jyotish

अद्वितीय रूप में आ रही है मां दुर्गा, घोड़े पर सवार होकर!

इस बार चैत्र नवरात्रि में क्या है माता की सवारी, जानें इसका आप पर क्या पड़ेगा असर?

Chaitra Navratri 2024: इस बार चैत्र नवरात्रि में क्या है माता की सवारी, जानें इसका आप पर क्या पड़ेगा असर?

Chaitra Navratri 2024 Date: चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत मंगलवार के दिन से होगी। इस दिन से शुरू होने वाली नवरात्रि को कैसा माना जाता है और किस तरह के परिवर्तन चैत्र नवरात्रि के बाद देखने को मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत साल 2024 में 9 अप्रैल से होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि शुरू होती है। इस साल प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल की रात्रि को लगभग 11 बजकर 51 मिनट से शुरू हो जाएगी, लेकिन उदया तिथि की मान्यता के अनुसार चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल को ही होगा। नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार को हो रही है इसलिए माता इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी। माता का घोड़े पर सवार होकर आना किस तरह के परिवर्तन लेकर आ सकता है आइए विस्तार से जानते हैं। 

चैत्र नवरात्रि 2024 में माता की सवारी

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि माता दुर्गा शेर पर सवार होती हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान वार के अनुसार माता की सवारियां अलग-अलग बतायी गयी हैं। जैसे शनिवार और मंगलवार के दिन जब भी नवरात्रि की शुरुआत होती है तो माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं। इसी तरह गुरुवार और शुक्रवार को नवरात्रि का आरंभ हो तो माता की सवारी होती है डोली। बुधवार से शुरु होने वाली नवरात्रि में माता दुर्गा नाव पर सवार होकर आती हैं। सोमवार और रविवार को नवरात्रि का आरंभ होने पर हाथी माता की सवारी होती है। माता की सवारी के अनुसार ही नवसंवत्सर के बारे में आकलन किया जाता है। 9 अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही हिंदू नवसंवत्सर 2081 की भी शुरुआत होगी, नवसंवत्सर कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं। 

घोड़े पर माता के सवार होने का मतलब

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मंगलवार होने से माता की सवारी इस बार घोड़ा है। माता का घोड़े पर सवार होकर आना शुभ संकेत नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं तो सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घोड़े को तीव्रता, युद्ध आदि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जब भी माता की सवारी घोड़ा होता है तो राजनीतिक गलियारों में हलचल देखने को मिलती है। देश-दुनिया में जंग के आसार बन सकते हैं और कोई बड़ा राजनीतिक परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है।  
साल 2023 में भी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार के ही दिन हुई थी, जिसके चलते कई राजनीतिक परिवर्तन हमको दुनिया में देखने को मिले। युक्रेन और रूस के बीच स्थितियां गंभीर होती गईं वहीं इजराइल और हमास के बीच भी जंग देखी गई। इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिला। इस तरह साल 2024 में भी हालात देखने को मिल सकते हैं।
कुछ देशों के बीच शीत युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं वहीं जंग की स्थितियां भी बन सकती हैं। इसके साथ ही घोड़े पर माता का सवार होकर आना प्राकृतिक आपदा का भी कारण बन सकता है। भारत के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गहमागहमी बढ़ेगी और छोटे राजनीतिक दल राजनीति में बड़ा परिवर्तन लेकर आ सकते हैं। यानि आने वाले संवत्सर में कई सामाजिक और राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। राजनीतिक उथल-पुथल और प्राकृतिक आपदाओं के कारण आम जनता को भी दिक्कतों का सामना इस साल करना पड़ सकता है। 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

3 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

3 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

4 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

22 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

22 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

23 hours ago