UTTARAKHAND

मां नंदा सुनंदा तू दैंण: नंदा राजजात यात्रा के साथ उत्तरायणी कौतिक पर्व का आगाज-छोलिया नृत्य ने बांधा समां, महिलाएं भी लोक गीतों पर थिरकीं

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
सितारगंज। पर्वतीय समाज के लोक पर्व उत्तरायणी कौतिक का नंदा राजजात यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। पर्वतीय रामलीला से यात्रा की शुरुआत हुई। जो नगर की परिक्रमा करने के बाद मंच पर आकर समाप्त हो गई।

यात्रा में लोक कलाकारों ने छोलिया नृत्य से समां बांधे रखा। राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मुग्ध कर दिया। महिलायें भी लोक गीतों पर खूब थिरकीं।


मंगलवार को उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वाधान में रामलीला मैदान में तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ हो गया। राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल और पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लोक गायक राजेंद्र अधिकारी ने…नि भूलूं अपना पहाड़, भुवन पांडे ने बेडू पाको बारह मासा व ज्योति ने घास कटूला ऊंचा डाना मा की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इससे पूर्व पर्वतीय रामलीला से मां नंदा सुनंदा की पालकी के साथ यात्रा निकाली। यहां पर्वतीय समाज ने मां नंदा सुनंदा की पूजा अर्चना की। इसके बाद यात्रा नगर के जेलकैम्प मार्ग होते हुए रामलीला मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची। यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल व कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवतेजपाल सिंह व ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने शिरकत कर सभी को कौतिक की बधाई दी।

राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से सभी को एक मंच पर आने का मौका मिलता है और नई पीढ़ी संस्कृति से रूबरू होती है। पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि भारत विभिन्न धर्मों की संस्कृति को संजोए है। हम सबको मिलकर त्योहार मनाने चाहिए। हर साल उत्तराणी पर उत्तराखंड की संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। इस दौरान समिति के संयोजक गोपाल सिंह बिष्ट व हेमंत बोरा, कृष्णा सत्यवाली, अजय सिंह क्वीरा, पंकज रावत, दीपू जोशी, धर्मेंद्र चौधरी, बसंत कुमार, शक्ति त्रिपाठी, जया जोशी, बीना जोशी, अंजू रावत, ललिता पंवार आदि मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

11 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

11 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

12 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago