UTTARAKHAND

माना पास चैलेंज 2026- एक्सट्रीम हाई एल्टीट्यूड रन का आयोजन 20 जून को होगा

समुद्र तल से लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई(एवरेस्ट बेस कैंप से ज्यादा ऊंचाई)पर माना–बद्रीनाथ क्षेत्र में “समिट ऑर सरेंडर” हिमालयन रेस

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून
देहरादून, 28 मई 2026: सारमंग सोसाइटी ने आधिकारिक रूप से माना पास चैलेंज 2026 के विस्तारित रेस फॉर्मेट की घोषणा की है। यह हाई-एल्टीट्यूड हिमालयन रोड एंड्योरेंस पहल का फाउंडिंग एडिशन है, जिसे उत्तराखंड के माना–बद्रीनाथ क्षेत्र में “समिट ऑर सरेंडर” हिमालयन रेस सीरीज के तहत प्रस्तावित किया गया है।
माना पास चैलेंज भारत के सबसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण हिमालयी सड़क मार्गों में से एक पर प्रस्तावित है। माना पास रोड उत्तराखंड की सबसे ऊँचाई पर स्थित सड़क, भारत की तीसरी सबसे ऊँची मोटर योग्य सड़क और दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित सड़कों में से एक मानी जाती है, जो समुद्र तल से लगभग 5,600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह एवरेस्ट बेस कैंप से भी अधिक ऊंचाई स्थित है

20 जून 2026 को आयोजित होने वाला माना पास चैलेंज एक नियंत्रित हाई-एल्टीट्यूड रोड एंड्योरेंस इवेंट के रूप में डिजाइन किया गया है। यह इवेंट समुद्र तल से लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई के नजदीक वाले क्षेत्र में संचालित होगा, जिससे यह भारत की दुर्लभ एक्स्ट्रीम-एल्टीट्यूड रोड रेसिंग पहलों में शामिल होता है।
2026 एडिशन में हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग एल्टीट्यूड जोन में चार रेस कैटेगरी होंगी:
50 किलोमीटर एक्स्ट्रीम एल्टीट्यूड रोड रेस
5600m → 3140m
25 किलोमीटर हाई एल्टीट्यूड एंड्योरेंस रेस
5600m → 4501m
10 किलोमीटर हाई एल्टीट्यूड रोड रन
3140m → 3575m → 3140m
5 किलोमीटर हाई एल्टीट्यूड एक्सपीरियंस रन
3140m → 3355m → 3140m
आयोजकों के अनुसार, 50 किलोमीटर और 25 किलोमीटर रेस माना पास क्षेत्र से शुरू होंगी, जबकि 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर कैटेगरी माना गांव से शुरू होकर वहीं समाप्त होंगी। इस तरह अलग-अलग एल्टीट्यूड जोन में प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग एंड्योरेंस अनुभव तैयार किए जाएंगे।
इस विस्तार का उद्देश्य एक संरचित हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जिसमें अनुभवी अल्ट्रा-डिस्टेंस रनर्स के साथ-साथ वे प्रतिभागी भी शामिल हो सकें जो नियंत्रित पर्वतीय परिस्थितियों में हिमालयन रोड रेसिंग का अनुभव लेना चाहते हैं।
सामान्य रोड रेसों से अलग, माना पास चैलेंज को निम्न बातों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है:

  • हाई-एल्टीट्यूड एक्लाइमेटाइजेशन डिसिप्लिन
  • जिम्मेदार हिमालयन ऑपरेशन्स
  • मेडिकल प्रिपेयर्डनेस सिस्टम्स
  • नियंत्रित पार्टिसिपेंट मैनेजमेंट
  • दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र में इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लानिंग
    इस इवेंट का आयोजन सारमंग सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। यही संस्था समिट ऑर सरेंडर हिमालयन रेस सीरीज के तहत लगभग 5,799 मीटर की ऊंचाई पर आयोजित लद्दाख उमलिंगला चैलेंज के पीछे भी रही है।
    आयोजन टीम ने कहा कि माना पास चैलेंज को एक लंबे समय तक चलने वाले हिमालयन एंड्योरेंस प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। इसका फोकस संरचित हाई-एल्टीट्यूड भागीदारी, पर्वतीय तैयारी और कठिन वातावरण में जिम्मेदार आयोजन पर रहेगा।
    इस पहल के बारे में सारमंग सोसाइटी के सेक्रेटरी अनिल मोहन ने कहा:
    “माना पास चैलेंज केवल एक रोड रेस नहीं है। यह एक हिमालयन एंड्योरेंस पहल है, जिसे एल्टीट्यूड अवेयरनेस, अनुशासित तैयारी, एक्लाइमेटाइजेशन, ऑपरेशनल रिस्पॉन्सिबिलिटी और पर्वतीय परिस्थितियों के सम्मान को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इतनी ऊंचाई पर अंततः पर्वत ही परिस्थितियों, समय और दृष्टिकोण को तय करता है।”
    आयोजकों ने हाल ही में क्षेत्र में ऑपरेशनल असेसमेंट और मौजूदा बर्फ की स्थिति को देखते हुए इवेंट शेड्यूल को संशोधित कर 20 जून 2026 कर दिया है।
    आयोजन टीम के अनुसार, संशोधित टाइमलाइन से निम्न लाभ मिलने की उम्मीद है:
  • बेहतर रोड एक्सेसिबिलिटी
  • सुरक्षित ऑपरेशनल मूवमेंट
  • अधिक स्थिर हिमालयी परिस्थितियां
  • प्रतिभागियों और सपोर्ट टीमों के लिए बेहतर तैयारी के अवसर
    इवेंट में अलग-अलग रेस कैटेगरी के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन और रिपोर्टिंग टाइमलाइन होगी।
    50 किलोमीटर एक्स्ट्रीम एल्टीट्यूड रोड रेस और 25 किलोमीटर हाई एल्टीट्यूड एंड्योरेंस रेस के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 05 जून 2026 है। इन कैटेगरी के प्रतिभागियों के लिए संरचित एक्लाइमेटाइजेशन और ऑपरेशनल प्रिपरेशन चरण 11 जून 2026 से शुरू होगा।
    10 किलोमीटर हाई एल्टीट्यूड रोड रन और 5 किलोमीटर हाई एल्टीट्यूड एक्सपीरियंस रन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है। इन कैटेगरी के प्रतिभागियों को 17 जून 2026 को माना में रिपोर्ट करना होगा।
    सभी रेस कैटेगरी 20 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी।
    इस इवेंट में भारत भर से एंड्योरेंस रनर्स, अल्ट्रा एथलीट्स, माउंटेन स्पोर्ट्स उत्साही, एडवेंचर कम्युनिटीज और हाई-एल्टीट्यूड एथलीट्स के शामिल होने की उम्मीद है।
    सारमंग सोसाइटी ने हेल्थकेयर संस्थानों, ऑपरेशनल एजेंसियों और सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स के साथ भी चर्चा शुरू की है, ताकि एक्स्ट्रीम-एल्टीट्यूड हिमालयी परिस्थितियों के अनुकूल मेडिकल प्रिपेयर्डनेस सिस्टम्स, इमरजेंसी रिस्पॉन्स क्षमता और सुरक्षित आयोजन फ्रेमवर्क को मजबूत किया जा सके।
    इस पहल के फाउंडिंग एडिशन के रूप में, माना पास चैलेंज 2026 से भारत में हाई-एल्टीट्यूड रोड एंड्योरेंस रेसिंग के लिए एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक प्लेटफॉर्म स्थापित होने की उम्मीद है।
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

1 hour ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

2 hours ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

3 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

23 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

23 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

24 hours ago