UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा की सुगमता पर जोर, सीएम धामी ने समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए कड़े निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम की प्रतिकूलताओं के बावजूद चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। अब तक चारों धामों में दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 26 लाख 86 हजार से अधिक हो चुकी है, जिसमें अकेले केदारनाथ धाम पहुंचने वाले भक्तों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया है।

रुद्रप्रयाग स्थित यात्रा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केदारनाथ धाम में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर है। केवल शनिवार शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 10,00,497 तक पहुंच गई। शनिवार को ही 11 हजार से अधिक महिला श्रद्धालुओं सहित कुल 24,066 भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए।

मई माह में बना रिकॉर्ड
इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की दैनिक संख्या में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 23 मई को एक ही दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके ठीक अगले दिन यानी 24 मई को भी 98 हजार से अधिक भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। अन्य दिनों में भी यह संख्या लगातार सामान्य से अधिक बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न आने दी जाए।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मियों के आवंटन पर घमासान

अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…

22 mins ago

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…

26 mins ago

धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: हल्द्वानी में बनेगा नया हाईकोर्ट परिसर, हर महीने 7 तारीख तक मिलेगी श्रमिकों को सैलरी; देखें पूरी सूची

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…

3 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न: 15 प्रस्तावों को हरी झंडी, श्रमिकों से लेकर सामान्य वर्ग तक के लिए बड़े ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…

3 hours ago

पशुपालकों की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में गाय और भैंस दोनों खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सामान्य वर्ग भी योजना में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…

3 hours ago

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

3 hours ago