देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाएं अब त;:कनीक और डिजिटल साक्षरता के मामले में पीछे नहीं हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (NFHS-6) की ताजा रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की 72 प्रतिशत महिलाओं के पास अब अपना मोबाइल फोन है। पिछले तीन साल के भीतर महिलाओं में मोबाइल का इस्तेमाल 12% तक बढ़ा है। इससे पहले वर्ष 2019 से 2021 के बीच यह आंकड़ा लगभग 61% था।
इस सर्वेक्षण में 15 से 49 आयु वर्ग की महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तीकरण और डिजिटल पहुंच की स्थिति का आकलन किया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, मोबाइल फोन और इंटरनेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गए हैं, बल्कि यह उत्तराखंड की महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संपर्क का एक महत्वपूर्ण उपकरण बन चुका है। सुदूर पहाड़ों में बैठी महिलाएं अब घर बैठे स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ले रही हैं और ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन करना सीख रही हैं।
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…
हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…