देहरादून, 11 मार्च: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को देहरादून पहुंचे। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी और कुछ अन्य करीबी लोग भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, धोनी दोपहर करीब 2:30 बजे विशेष चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहले से ही बड़ी संख्या में प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए मौजूद थे। जैसे ही धोनी एयरपोर्ट से बाहर निकले, प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, धोनी ने किसी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे ब्लैक कार में बैठकर मसूरी के लिए रवाना हो गए।
कुछ और क्रिकेटरों के पहुंचने की संभावना
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, धोनी के अलावा कुछ और क्रिकेटरों के भी देहरादून पहुंचने की संभावना है। ये सभी खिलाड़ी मसूरी में आयोजित ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होंगे।
महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव रहा है। अक्सर वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ मसूरी और ऋषिकेश घूमने आते हैं। इस बार भी वह ऋषभ पंत के परिवार की इस खास खुशी का हिस्सा बनने के लिए उत्तराखंड आए हैं।
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…