Categories: Web Stories

इस भविष्यवक्ता की हर भविष्यवाणी हुई सच, अब 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी!

Nicolas Aujula Prediction For 2025::जहां बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की 2025 में ग्लोबल आपदा की भविष्यवाणियों ने चिंता पैदा की हैं, वहीं एक 38 वर्षीय व्यक्ति जिन्होंने 2018 में कोविड-19 महामारी की सही भविष्यवाणी की थी, उसने 2025 के लिए चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं, जो सभी को हैरान कर सकती हैं.

निकोलस औजुला वह शख्स है, जिसने पिछले एक दशक में कई सटीक भविष्यवाणियां की है. कोरोना से लेकर ट्रंप की दोबारा जीत तक की उनकी भविष्यवाणियां पूरी तरह से सही निकली है. वह इस साल की भी भविष्यवाणी कर चुके हैं. साल की शुरुआत में ही उन्होंने बता दिया था कि क्या-क्या होने वाला है. उन्होंने डराने वाली बातें बतलाई थी.अब जब उनकी बातों को उड़िया प्राचीन पुस्तक ‘भविष्य मालिका’ की भविष्यवाणी से मिलाया गया तो दोनों की बातें एक समान नजर आई हैं.

औजुला ने बताया है, साल 2025 में तीसरा विश्व युद्ध होना तय:

निकोलस औजुला लंदन के रहने वाले हैं और एक हिप्नोथेरेपिस्ट हैं. वह 38 साल के हैं. वह जब 17 साल के थे तभी से उन्हें कुछ सपने आते हैं और इसी के आधार पर वह भविष्यवाणियां करते हैं. औजुला ने ही कोरोना महामारी, अमेरिका के ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में वृद्धि, फ्रांस के नोट्रे डेम आग और डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत जैसी भविष्यवाणियां की थी, जो सच भी साबित हुईं.

औजुला ने बताया है, साल 2025 में तीसरा विश्व युद्ध होना तय है. इस साल धर्म और राष्‍ट्रवाद के नाम पर बड़ी संख्या में लोग एक दूसरे को मारेंगे. राजनीतिक हत्‍याएं होंगी. भयंकर बारिश होगी और विनाशकारी बाढ़ भी आएगी. समुद्र का जलस्‍तर बढ़ने से कई शहर डूबने के खतरे पर आएंगे. महंगाई चरम पर होगी.

उन्होंने अपने देश ब्रिटेन के बारे में भी कुछ बातें कही हैं. इनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर का राजनीतिक पतन और ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और हैरी के बीच सुलह जैसी बातें प्रमुख हैं.

निकोलस ऑजुला की भविष्यवाणियां

निकोलस ऑजुला का दावा है कि जब वह 17 साल के थे, तब एक स्वप्न में किसी ने उन्हें भविष्य की घटनाओं के बारे में बताया. उनका कहना है कि उनकी सारी भविष्यवाणियां उसी सपने से उत्पन्न हुई हैं. उल्लेखनीय है कि ऑजुला ने पहले भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं की भविष्यवाणी की थी जैसे कि ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन, डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव में जीत, आर्टिफिशियल बुद्धिमत्ता का उदय, नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग, कोविड महामारी, और रोबोट आर्मी का विकास. अब तक, ये भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं.

निकोलस ऑजुला ने यह भी भविष्यवाणी की है कि नए साल में लैब-निर्मित अंगों का विकास होगा और अत्यधिक बारिश के कारण विनाशकारी बाढ़ आएगी. उनका कहना है कि ये बाढ़ लाखों घरों को नुकसान पहुंचाएंगी और लाखों लोग बेघर हो जाएंगे. इसके अलावा, वे समुद्र स्तर में तेजी से वृद्धि की भविष्यवाणी करते हैं, जिसके कारण पूरे शहर जलमग्न हो सकते हैं.

राजनीतिक स्तर पर निकोलस ऑजुला ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के राजनीतिक पतन की बात की है और साथ ही ग्लोबल इनफ्लेशन में तेजी से वृद्धि की भविष्यवाणी की है. एक व्यक्तिगत पहलू के रूप में, ऑजुला ने ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और हैरी के बीच सुलह की संभावना भी जताई है. समय ही बताएगा कि उनकी भविष्यवाणियां कितनी सच होती हैं.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

15 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

16 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

16 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

19 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago