रुद्रपुर व्यापार मंडल ने रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य को सौंपा ज्ञापन, सप्ताह में तीन दिन चलाने की रखी मांग
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
रुद्रपुर: काठगोदाम से जम्मूतवी के बीच संचालित होने वाली लोकप्रिय ट्रेन गरीब रथ एक्सप्रेस (12207) के अचानक बंद होने से तराई और पहाड़ के यात्रियों में गहरा रोष है। पिछले चार महीनों से पहिए थमे होने के कारण यात्रियों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए रुद्रपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य सरदार भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की और रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
15 साल से थी लाइफलाइन, अब यात्री परेशान
व्यापारियों ने रोष जताते हुए कहा कि यह ट्रेन पिछले 15 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रही थी और हमेशा यात्रियों से फुल रहती थी। रुद्रपुर, सितारगंज, किच्छा, बाजपुर और गदरपुर जैसे क्षेत्रों के लिए यह ट्रेन किसी लाइफलाइन से कम नहीं थी। अचानक ट्रेन बंद होने से माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों, राधा स्वामी सत्संग ब्यास जाने वाली संगत और लुधियाना से होजरी कारोबार करने वाले व्यापारियों को भारी आर्थिक चपत लग रही है।
सैनिकों और व्यापारियों को हो रही दिक्कत
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कुमाऊं के सैनिकों को जम्मू बॉर्डर और पठानकोट छावनी जाने के लिए यह सबसे सुलभ साधन था। इसके अलावा जालंधर के देवी तालाब मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और पंजाब में रिश्तेदारी निभाने वाले आम लोगों को अब निजी वाहनों या वैकल्पिक साधनों पर दोगुना पैसा खर्च करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि इस ट्रेन को न केवल पुनः शुरू किया जाए, बल्कि इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे सप्ताह में एक दिन के बजाय तीन दिन चलाया जाए।
रेलवे बोर्ड की बैठक में उठेगा मुद्दा
रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य सरदार भूपेंद्र सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि यह एक गंभीर जनहित का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड की आगामी बैठक में इस मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा ताकि जल्द से जल्द ट्रेन का संचालन बहाल हो सके।
ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, सुरमुख सिंह विर्क, महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद इंद्रजीत सिंह, राजेश कामरा, पवन गाबा, गौरव गांधी, रूप सिंह विर्क, आशु गंभीर, सागर छाबड़ा, पारस अरोरा, अमित बांगा, चंद्र सचदेवा, अपार सिंह बेदी, लवली परूथी, रमन अरोरा सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे
देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा बजट सत्र के बाद अब…
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बंगापानी…
देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से…
नई दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार, एक बार फिर मांगलिक कार्यों पर विराम लगने वाला है।…
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी आज भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शाही…
नई दिल्ली: मार्च 2026 में भारत के सामने एक बड़ा ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है।…