UTTARAKHAND

पौड़ी: भीषण वनाग्नि देख सांसद अनिल बलूनी ने जताई चिंता, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पौड़ी: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी जनपद में लगातार बढ़ रही जंगल की आग (वनाग्नि) की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। बढ़ती गर्मी के बीच जिले के कई हिस्सों में जंगल धू-धू कर जल रहे हैं, जिससे वन संपदा और वन्य जीवों को भारी नुकसान हो रहा है।

सांसद ने खुद देखा आग का तांडव
घटना उस समय सामने आई जब सांसद अनिल बलूनी पौड़ी में ‘दिशा’ समिति की बैठक संपन्न करने के बाद वापस कोटद्वार लौट रहे थे। इस दौरान पौड़ी–सतपुली मार्ग पर उन्होंने जंगलों में भीषण आग लगी देखी। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि लपटें सड़क तक पहुंच चुकी थीं, जिससे आवाजाही और पर्यावरण के लिए खतरा पैदा हो गया था।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तुरंत वन विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन लगाया। उन्होंने आग पर तत्काल काबू पाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड की वन संपदा हमारी अमूल्य धरोहर है, जो केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि हमारे जल स्रोतों और जैव विविधता का आधार भी है। इसे किसी भी कीमत पर नष्ट होने से बचाना हमारी प्राथमिकता है।

जनसहयोग की अपील
सांसद बलूनी ने आम जनता से भी जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “जंगलों को आग से बचाने के लिए जनसहयोग अनिवार्य है। सभी नागरिक सतर्क रहें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा हो।”

वन विभाग की तैयारी
मामले पर डीएफओ (सिविल सोयम) पवन नेगी ने बताया कि विभाग अलर्ट मोड पर है। जिन भी क्षेत्रों से आग की सूचना मिल रही है, वहां टीमें तत्काल पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा आग पर नजर रखने के लिए विशेष रूप से ‘फायर वॉचर’ भी तैनात किए गए हैं, ताकि घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

12 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

13 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

17 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

18 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

19 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago