Categories: Business

ग्रे मार्केट में 176% तक का रिटर्न दे रहे ये शेयर

ग्रे मार्केट में 176% तक का रिटर्न दे रहे ये शेयर

नई दिल्ली: ग्रे मार्केट (Grey Market) में इस समय कई शेयर बंपर प्रीमियम पर ट्रेंड कर रहे हैं। ये उन कंपनियों के शेयर हैं, जिनका आईपीओ कुछ दिन में आएगा, या कुछ दिन में शेयर की लिस्टिंग होगी। सबसे ज्यादा प्रीमियम पर पूर्व फ्लेक्सीपैक का शेयर ट्रेंड कर रहा है। इस कंपनी का आईपीओ (Purv Flexipack IPO) अभी लॉन्च नहीं हुआ है। पूर्व फ्लेक्सीपैक का आईपीओ 27 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 29 फरवरी को बंद होंगा। आईपीओ लॉन्च होने से पहले ही कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 176 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

पूर्व फ्लेक्सीपैक का शेयर ग्रे मार्केट में 71 रुपये के तय इश्यू प्राइस की तुलना में 125 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 176 फीसदी के प्रीमियम के साथ 196 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। आईपीओ में शेयर 5 मार्च को लिस्ट होने की उम्मीद है।

एक्सिकॉम टेली -सिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ (Exicom Tele-Systems IPO) भी 27 फरवरी को खुलेगा और 29 फरवरी को बंद होगा। स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयर 5 मार्च को लिस्ट होने की उम्मीद है। इससे पहले ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 142 रुपये के तय इश्यू प्राइस की तुलना में 130 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयर की लिस्टिंग 91.55 फीसदी के प्रीमियम के साथ 272 रुपये पर हो सकती है।

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का आईपीओ (Platinum Industries IPO) भी अभी लॉन्च नहीं हुआ है। यह आईपीओ 27 फरवरी को खुलेगा और 29 फरवरी को बंद होगा। शेयर की लिस्टिंग 5 मार्च को होने की उम्मीद है। कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 171 रुपये के तय इश्यू प्राइस की तुलना में 90 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर यह शेयर 52.63 फीसदी के प्रीमियम के साथ 261 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

डीम रोल टेक एनएसई एसएमई आईपीओ (Deem Roll Tech IPO) 22 फरवरी को खुला था और 23 फरवरी को बंद हुआ था। 27 फरवरी को शेयर की लिस्टिंग होनी है। यह आईपीओ 256.55 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 129 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 88 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 68.22 फीसदी के प्रीमियम पर 217 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

जेनिथ ड्रग्स का आईपीओ (Zenith Drugs IPO) 22 फरवरी को लॉन्च हुआ था और 23 फरवरी को बंद हुआ था। यह 179.18 गुना सब्सक्राइब हुआ है। शेयर की लिस्टिंग 27 फरवरी को होगी। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 79 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 40 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा है। इस तरह यह शेयर 50.63 फीसदी के प्रीमियम के साथ 119 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

8 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

8 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

13 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

14 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

14 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago