Categories: DELHI

‘मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए…’, बोले CM अरविंद केजरीवाल!

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है. शहर की सात सीटों में चार AAP के हिस्से में आई हैं, वहीं बाकी की बची तीन सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. घोषणा के एक दिन बाद यानि रविवार, 25 फरवरी को दिल्ली में पानी के बढ़े हुए बिल के खिलाफ आप द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सरकार चलाने के लिए उन्हें ‘नोबेल पुरस्कार’ दिया जाना चाहिए.

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, लोकसभा चुनाव में दिल्ली से ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर उन्हें संसद में भेजिए. इससे दिल्ली के चारों ओर एक सुरक्षा कवच तैयार हो जाएगा और कोई भी उपराज्यपाल कुछ नहीं कर पाएगा. उन्होंने कहा, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि लोकसभा चुनाव और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत के 15 दिनों के भीतर आपका पानी का बिल शून्य हो जाएगा.

आप सरकार आपकी सरकार है

आप नेता ने कहा, कि करीब 11 लाख परिवार ऐसे हैं जिन्हें पानी का बढ़ा हुआ बिल मिला है. CM केजरीवाल ने कहा, आप सरकार आपकी सरकार है. अगर भाजपा सत्ता में होती तो पानी की आपूर्ति रोक देती. जिन लोगों को लगता है कि आपको पानी का बिल बढ़ा हुआ आया है तो आपको उसका भुगतान करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया, हमने पानी के बिल में सुधार करने की योजना बनाई. भाजपा के लोगों ने उप राज्यपाल के जरिए योजना बंद करा दी. अधिकारी सचमुच परेशान हैं और कह रहे हैं कि योजना को मंत्रिमंडल में लाने पर उन्हें निलंबित करने की धमकी दी गई है.

बीजेपी दिल्ली के लोगों को परेशान कर रहे

दिल्ली मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली सरकार की कई योजनाएं रोक दी हैं. उन्होंने कहा, बीजेपी और उप राज्यपाल दिल्ली की जनता को परेशान कर रहे हैं. लेकिन दिल्ली का बेटा होने के नाते मैं आपका काम करवा रहा हूं…क्योंकि मेरा नोबेल पुरस्कार आप लोग हैं. सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह बढ़े हुए पानी के बिलों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू करेंगे.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

8 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

8 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

12 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

13 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

14 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago