नई दिल्लीः पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉ. पेजेशकियन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने भारत-ब्रिटेन और भारत-ईरान के संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने इस अनुभव को एक्स पर साझा किया। उन्होंने लिखा, “कीर स्टार्मर से बात करके खुशी हुई। उन्हें ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। हम अपने लोगों की प्रगति, समृद्धि और वैश्विक भलाई के लिए भारत-ब्रिटेन संबंधों को और भी मजबूत करने और आर्थिक सहयोग को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाले डॉ. पेजेशकियन को भी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर इसे साझा करते हुए लिखा, “इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति के रूप में आपके चुने जाने पर डॉ. पेजेशकियन को बधाई हो। मैं अपने लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए भारत-ईरान के बीच अपने मधुर और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्करुद्रपुर। पुलिस महकमे में अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती बनाए रखने के लिए…
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्करुद्रपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी…
मुख्य बिंदु (Highlights): 8 से 11 मार्च तक उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में बारिश…
मुख्य बिंदु (Highlights): 8 मार्च से सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)।…
मुख्य बिंदु (Highlights): भाजपा सरकार और संगठन के बीच तालमेल की कमी: नेता प्रतिपक्ष विधायकों…
MUMBAI, March 5, 2026 — In what will go down as one of the absolute…