चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जिसके मद्देनज़र शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान वे देश में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस अहम बैठक में पीएम मोदी के साथ मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की प्रगति का आकलन करेंगे। ये कानून 1 जुलाई से प्रभावी हैं और ब्रिटिश कालीन भारतीय दंड संहिता (IPC), दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह ले चुके हैं।
प्रधानमंत्री की यात्रा के चलते चंडीगढ़ में अभूतपूर्व सुरक्षा उपाय किए गए हैं। शहर में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और कई जगह जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के अलावा आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सूचित किया है कि मंगलवार को कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा और कई रूट डायवर्ट किए जाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सोमवार से मंगलवार तक चंडीगढ़ में ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यह कदम वीवीआईपी की सुरक्षा और संभावित आतंकी खतरों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अधिकृत व्यक्तियों को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 अगस्त को चंडीगढ़ का दौरा किया था। उन्होंने तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई-समन ऐप लॉन्च किए थे। इस बार का दौरा इन कानूनों के प्रभाव और क्रियान्वयन की गहराई से समीक्षा पर केंद्रित होगा।
चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियां इस दौरे को और भी खास बना रही हैं।
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…