Categories: sports news

पीएम मोदी ने टीम इंडिया से की मुलाकात, रोहित और राहुल के साथ उठाई हाथ में ट्रॉफी

New Delhi: बारबाडोस में परचम लहराने वाली टीम इंडिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आवास पर खास मुलाकात की है. इस दौरान के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. इन वीडियो में देखा जा सकता है टीम के कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ सबसे आगे नजर आ रहे हैं. वहीं उनके अन्य साथी खिलाड़ी भी खास मौके पर मौजूद हैं.

यही नहीं पीएम मोदी के साथ हुए खास मुलाकात में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी मौजूद रहे. खेल जगत में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के साथ पीएम मोदी ने खास चर्चा की. इस दौरान उन्हें उनके खेल को सराहते हुए देखा गया. इस दौरान उन्होंने कैप्टन रोहित शर्मा और टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ ट्रॉफी को भी हाथ में उठाया.

भारतीय खिलाड़ी पीएम मोदी के साथ हुई खास मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं. यहां वह शाम 5 बजे से 7 बजे के करीब ओपन बस में ‘विजय परेड’ का हिस्सा बनेंगे. इसके बाद 7.30 बजे अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा. फिर सभी खिलाड़ी अपने-अपने होटल के लिए रवाना हो जाएंगे.

इससे पहले टीम इंडिया को करीब 30 जून को देश लौटना था. मगर बारबाडोस में ‘बेरिल तूफान’ की वजह से सभी खिलाड़ी वहीं करीब 5 दिन तक फंसे रहे. हालांकि, एक बार जब मौसम साफ हुआ तब भारत सरकार ने खास विमान से उन्हें तुरंत भारत लौटाया.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

16 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

16 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

17 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago