UTTARAKHAND

उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को विशेष सावधानी की सलाह

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम मुश्किलें बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दो मई को नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

तीन, चार और पांच मई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसको देखते हुए तीनों ही दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्यवासियों और विशेषकर चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, छह मई को बारिश में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और इसी के तहत उस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले, एक मई की शाम को सीमांत जिला पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद कई गांवों में आपदा जैसे हालात बन गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस आपदा में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

लेकिन किसानों को इस बारिश ने तगड़ा झटका दिया है। खेतों में तैयार खड़ी फसल बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

15 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

15 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

15 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago