Categories: UTTARAKHAND

देहरादून: भू कानून पर पूर्व सीएम निशंक का बयान: हिमाचल की तरह उत्तराखंड में भी लैंड लॉ लागू करने के समर्थक

Bhimsen Music Festival Program Held In Dehradun :देहरादून में भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी की स्मृति में भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान निशंक ने प्रदेश में भू कानून की बढ़ती मांग पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भारत रत्न भीमसेन जोशी की स्मृति में आयोजित संगीत समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में उठ रही भू कानून की मांग पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सशक्त भू कानून की मांग उठती आ रही है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कहना है कि उनकी सरकार वृहद भू कानून लाने जा रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि उत्तराखंड भू कानून की दिशा में निश्चित रूप से सीएम पुष्कर धामी ने कुछ सोच भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भू कानून लागू किये जाने के पक्षधर रहे हैं, क्योंकि भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार उत्तराखंड का करीब 70 प्रतिशत क्षेत्र वन भू-भाग वाला है.

 डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि केवल 30 प्रतिशत भू भाग में लोगों की दुकानें, मकान, शहर और गांव बसे हुए हैं, इसलिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि हम किस तरीके से इसको संरक्षित रख सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस दिशा में मुख्यमंत्री जरूर विचार कर रहे हैं.

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

11 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

11 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

19 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

21 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

21 hours ago