Categories: sports news

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऋषभ पंत का धमाल, पहले पायदान पर कब्जा; इस दिग्गज की टक्कर दी!

ऋषभ पंत का धमाका: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट में अपने आक्रामक खेल का जलवा दिखाया। पहली पारी में 40 रन और दूसरी पारी में केवल 33 गेंदों पर ताबड़तोड़ 61 रन बनाकर उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। पंत की इस पारी में 6 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन ने भारतीय फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया।

WTC में ऋषभ का करिश्मा

दूसरी पारी में अपने अर्धशतक के साथ ऋषभ पंत WTC में सबसे ज्यादा फिफ्टी+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा की बराबरी पर पहुंच गए। दोनों बल्लेबाजों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 17 बार फिफ्टी+ स्कोर बनाया है।

WTC में सबसे ज्यादा फिफ्टी+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  1. ऋषभ पंत – 17
  2. रोहित शर्मा – 17
  3. विराट कोहली – 16
  4. चेतेश्वर पुजारा – 16

छक्कों में भी रोहित की बराबरी

पंत ने अपनी पारी में 4 छक्के लगाकर WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। दोनों के नाम पर अब 56-56 छक्के दर्ज हैं।

WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  1. बेन स्टोक्स – 83
  2. ऋषभ पंत – 56
  3. रोहित शर्मा – 56

ऋषभ पंत की यह पारी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और बड़े मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता को और मजबूत करती है। उनका यह फॉर्म भारतीय टीम के लिए बेहद खास साबित हो सकता है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

53 mins ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

2 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

2 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

3 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

3 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

23 hours ago