Categories: UTTARAKHAND

सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा: सीएम ने नियमावली बनाने के दिए निर्देश, बनेगी विशेषज्ञ समिति

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सड़क सुरक्षा नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। राजधानी देहरादून और मरचूला में हाल ही में हुई भीषण सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने एक विशेषज्ञ समिति गठित करने को कहा है।

विशेषज्ञ समिति करेगी समाधान की तलाश
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। इस समिति में परिवहन, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य जैसे कई विभागों के अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। समिति जल्द ही एक ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को प्रस्तुत करेगी। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक अशुंमन और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शराब दुकानें और बार के लिए सख्त नियम
मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रातभर शराब की दुकानें और बार खुले रहने की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दुकानें और बार तय समय पर बंद हों। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा, रात्रिकालीन गश्त के दौरान एल्कोमीटर के जरिए जांच और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जन सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया।

दून से चिन्यालीसौड़ और गौचर के लिए उड़ान सेवाएं
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून से चिन्यालीसौड़ और गौचर के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जल्द निविदा प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इन स्थानों के लिए एयरक्राफ्ट संचालन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

मुख्यमंत्री के ये कदम राज्य में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

8 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

10 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

10 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

10 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

10 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago