हरिद्वार: सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी करने जा रहे मजदूरों से भरा एक यूटिलिटी वाहन हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में भूमानंद हॉस्पिटल के पास नेशनल हाईवे पर पलट गया. इस हादसे में वाहन में सवार सभी 13 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, बीती शाम सहारनपुर के रामपुर मनिहारान निवासी करीब 13 मजदूर एक यूटिलिटी वाहन में सवार होकर कर्णप्रयाग में मजदूरी करने जा रहे थे. भूमानंद हॉस्पिटल के पास हाईवे पर अचानक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया.
हादसे की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सभी घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल भेजा. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, और उनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है.
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि भूमानंद हॉस्पिटल के पास मजदूरों से भरी यूटिलिटी पलटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि वाहन में 13 मजदूर सवार थे और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है.
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…