UTTARAKHAND

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 21 जून तक रहेंगी देहरादून, जन्मदिन और योग दिवस कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देहरादून, : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही उत्तराखंड के देहरादून दौरे पर आ रही हैं. उनका यह तीन दिवसीय दौरा 19 जून से शुरू होकर 21 जून तक चलेगा, जिसमें उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. इस दौरे की खास बात यह है कि राष्ट्रपति मुर्मू अपना जन्मदिन (20 जून) देहरादून में ही मनाएंगी और साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी.

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून की शाम देहरादून पहुंचेंगी और ‘द प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड स्ट्रेट’ स्थित राष्ट्रपति आशियाना में रुकेंगी.

20 जून को, जो कि राष्ट्रपति का जन्मदिन भी है, वह राष्ट्रपति आशियाना परिसर में उत्तराखंड वन विभाग द्वारा तैयार किए गए एक पार्क का शुभारंभ करेंगी. इसके अतिरिक्त, वह सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) द्वारा बनाए जा रहे एक अन्य पार्क का शिलान्यास भी करेंगी. मुख्य वन संरक्षक (ईको टूरिज्म) पीके पात्रो ने राष्ट्रपति के इस प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी है.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जो हर साल 21 जून को मनाया जाता है, पर भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में ही मौजूद रहेंगी. जानकारी के अनुसार, वह देहरादून के पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल होंगी.

देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ ज़मीन पर एक विशाल पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिसे अगले साल तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा. यह भी बताया गया है कि राष्ट्रपति आशियाना के कुछ हिस्से को भविष्य में आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा. गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर 2022 को पहली बार इस आशियाना में रुकी थीं. उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी यहां रह चुके हैं.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

11 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

12 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

16 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

17 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

18 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago