Sheetala Ashtami 2024 :पंचांग के मुताबिक चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि के दिन शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाता है. इस त्योहार को बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है. इस साल, यह त्योहार 2 अप्रैल 2024 को है। इस दिन, लोग विभिन्न महामारी से बचाव के लिए माता शीतला की कृपा की प्राप्ति के लिए पूजा करते हैं
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का शुभारंभ 1 अप्रैल, दिन सोमवार को रात 9 बजकर 9 मिनट से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 2 अप्रैल, दिन मंगलवार को रात 8 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, बसोड़ा का व्रत 2 अप्रैल को रखा जाएगा।
बासोड़ा पर्व का महत्व
होली के बाद से गर्मी तेज होने लगती है. वहीं शीतला माता ठंडक प्रदान करने वाली देवी है. शीतला माता की पूजा करने से चेचक, त्वचा संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं. इसलिए शीतला माता की विधिवत पूजा करने और व्रत रखने से अच्छी सेहत मिलती है. साथ ही इस दिन शीतला माता को बासी ठंडे भोजन का भोग लगाया जाता है और प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलाने की परंपरा है. साथ ही शीतला अष्टमी का दिन बासी खाना खाने का आखिरी दिन होता है. इसके बाद से गर्मी तेज होने के कारण बासी खाना नहीं खाना चाहिए. गर्मी में ताजा और सुपाच्य भोजन ही खाना चाहिए.
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…
न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…
देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…