नई दिल्ली: देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरुवार को घोषणा की कि आगामी 1 जनवरी, 2025 से उसके ट्रक और बसों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। कंपनी ने यह कदम बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई के दबाव को संतुलित करने के लिए उठाया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने अपने बयान में कहा है कि यह मूल्य वृद्धि इनपुट लागत में हो रही वृद्धि की भरपाई के लिए जरूरी है। हालांकि, यह बढ़ोतरी सभी मॉडलों और वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग होगी और ट्रकों एवं बसों की पूरी रेंज पर लागू होगी।
टाटा मोटर्स ने इससे पहले, बीते सोमवार को घोषणा की थी कि वह जनवरी, 2025 से अपने यात्री वाहनों (Passenger Vehicles) की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी का कहना है कि यह कदम कच्चे माल की बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए उठाया गया है।
टाटा मोटर्स ने नवंबर, 2024 में कुल 74,753 यूनिट की बिक्री की, जो पिछले साल की इसी अवधि में 74,172 यूनिट थी।
टाटा मोटर्स से पहले, मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, और मर्सिडीज-बेंज जैसे प्रमुख वाहन निर्माताओं ने भी 1 जनवरी से कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है।
अगर आप टाटा मोटर्स के किसी वाहन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसे 31 दिसंबर, 2024 से पहले फाइनल कर लें, क्योंकि 1 जनवरी, 2025 से आपको अपनी जेब और हल्की करनी पड़ सकती है।
हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…