Web Stories

महाकुंभ हर 12 साल में क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका रहस्य!

महाकुंभ मेला हर बारह साल में एक बार आयोजित किया जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, कुंभ मेला एक धार्मिक त्योहार है जो बारह वर्षों के दौरान चार बार मनाया जाता है, लेकिन महाकुंभ का आयोजन बारह साल में एक बार ही किया जाता है। महाकुंभ मेला केवल पवित्र नदियों के तट पर स्थित चार तीर्थ स्थलों के पास ही लगता है। ये स्थान हैं उत्तराखंड में गंगा के किनारे हरिद्वार, मध्य प्रदेश में शिप्रा नदी पर उज्जैन, महाराष्ट्र में गोदावरी नदी पर नासिक और उत्तर प्रदेश में तीन नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल प्रयागराज पर ही लगता है। यह सही कहा गया है कि कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक मानव सभा है। अड़तालीस दिनों के दौरान करोड़ों तीर्थयात्री पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इस मेले में दुनिया भर से मुख्य रूप से साधु, साध्वी, तपस्वी, तीर्थयात्री आदि शामिल होते हैं।

कुंभ मेला दो शब्दों कुंभ और मेला से मिलकर बना है। कुंभ नाम अमृत के अमर बर्तन से लिया गया है। मेला, जैसा कि हम सभी परिचित हैं, एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है ‘इकट्ठा करना’ । कुंभ मेले का इतिहास कम से कम 850 साल पुराना है। लोग कहते हैं कि आदि शंकराचार्य ने इस मेले की शुरूआत की थी लेकिन प्राचीन पुराणों के अनुसार कुंभ की शुरुआत समुद्र मंथन के आदिकाल से ही हो गई थी। कुंभ मेले का इतिहास उन दिनों से संबंधित है जब देवताओं और राक्षसों ने संयुक्त रूप से अमरता का अमृत उत्पन्न करने के लिए समुद्र मंथन किया था। उस समय सबसे पहले विष निकला था जिसे भोलेनाथ ने पिया था उसके बाद जब अमृत निकला तो वह था वह देवताओं ने पी लिया। असुर और देवताओं के बीच अमृत लेकर एक झगड़ा हुआ जिसके बाद अमृत की कुछ बूंदें बारह स्थानों पर गिरी। जिसमें से कुछ स्वर्गलोक और नरक लोक में गिरी और चार बूंदे धरती पर गिरी। यह चार स्थान हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और प्रयागराज है। इन्हीं स्थानों पर कुंभ लगता है। यहीं कारण है कि यह स्थान पुराणों के अनुसार सबसे पवित्र स्थान हैं।

इन चार स्थानों ने रहस्यमय शक्तियां हासिल कर ली हैं। देवताओं और राक्षसों के बीच अमृत के घड़े के लिए लड़ाई बारह दिव्य दिनों तक चलती रही जो मनुष्यों के लिए बारह साल तक का माना जाता है। यही कारण है कि कुंभ मेला बारह साल में एक बार मनाया जाता है और उपरोक्त पवित्र स्थानों पर ही मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस अवधि के दौरान नदियाँ अमृत में बदल गईं और इसलिए, दुनिया भर से कई तीर्थयात्री पवित्रता और अमरता के सार में स्नान करने के लिए कुंभ मेले में आते हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

22 mins ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

49 mins ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

2 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

22 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

22 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

23 hours ago