Categories: DELHI

मौसम की चुपचाप आने वाली राहत: दिल्ली समेत 14 राज्यों में आज बारिश की आसमानी बूँदें !

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के छह राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। केरल के कई हिस्सों में गुरुवार को झमाझम बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन केरल, माहे, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में 115.5 से 204.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है। 30 मई से लेकर 2 जून तक पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 

इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी आंधी के साथ हल्की से मध्यम स्तर तक बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 30 मई से 3 जून तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में, 30 और 31 मई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है।

30 मई से 3 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। 31 मई से 3 जून तक राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। गुजरात में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की भी संभावना है।  

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…

2 hours ago

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के समर्थन में उतरा संत समाज: हरिद्वार समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज और CM धामी ने मांगे सुझाव

हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…

2 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

22 hours ago