Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड:द्वाराहाट के योगदा आश्रम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत

द्वाराहाट:केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद रविवार को दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत द्वाराहाट में योगदा आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने आश्रम के संतों के साथ भेंट करने के साथ ही ध्यानमंदिर के दर्शन किए। वह अब तक कई बार पांडवखोली स्थित महाअवतार बाबा की गुफा के दर्शन कर यहां आध्यात्मिक शांति के लिए ध्यान कर चुके हैं।रविवार को रजनीकांत के योगदा आश्रम पहुंचने पर स्वामी नित्यानंद गिरि, आश्रम अध्यक्ष स्वामी वासुदेवानंद गिरि, अम्यानंद गिरि और स्वामी धैर्यानंद गिरि ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित कृष्ण मंदिर, पुस्तकालय, ध्यानमंदिर के दर्शन कर संतों के साथ आध्यात्मिक चर्चा की और प्रसाद ग्रहण उनका आशीर्वाद लिया। वह कई सालों ने वह लगातार आध्यात्मिक यात्रा में द्वाराहाट पहुंचे रहे हैं। योगदा आश्रम से निकलकर कौलां गांव में स्थापित गुरुशरणम के लिए रवाना हुए। 

फिल्म स्टार रजनीकांत का द्वाराहाट के योगदा आश्रम और महावतार बाबा की गुफा से पुराना नाता रहा है। जानकारी के मुताबिक बाबा के आशीर्वाद से ही उन्हें फिल्मों में अपार सफलता मिली। एक बार प्रशंसकों ने उन्हें महावतार बाबा की तस्वीर भेंट की, इसके बाद से ही उनमें स्वत: ही आध्यात्मिक प्रवृत्ति जागृत हो उठी। तब उन्होंने महावतार बाबा के बारे में जानकारी प्राप्त की और पहली बार वर्ष 2002 में योगदा आश्रम पहुंचे। तब से वह निरंतर आश्रम पहुंचकर बाबा की गुफा के दर्शन के साथ ही यहां ध्यान लगाने पहुंच रहे हैं। 

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

2 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

3 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

3 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

3 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

4 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago