UTTARAKHAND

सम्पूर्णता अभियान 2.0 में समझाई पोषण, स्वच्छता की महत्ता

सितारगंज में सम्पूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम में जानकारी देती विशेषज्ञ।

रुद्रपुर के राबाइंका फाजलपुर महरौला में सेल्फी पॉइंट पर सम्पूर्णता अभियान 2.0 की जानकारी देतीं बालिकाएं।


  • जिले भर के सरकारी इंटर कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन
    टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
    रुद्रपुर। सम्पूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों पर किशोर बालिकाओं के लिए पोषण, बालिका शौचालय एवं स्वच्छता की महत्ता एवं स्वच्छ पेयजल से संबंधित गतिविधियों के प्रर्दशन पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं की तरफ से लघु नाटक, चित्रकला, पोस्टर कार्टून के जरिये जागरूकता का संदेश दिया गया और शपथ भी ली गई।
    नीति आयोग भारत सरकार एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के दिशा निर्देश पर के बीते 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक जिले भर सभी विकासखंडों में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आकांक्षी विकास खण्ड गदरपुर में अर्न्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें जिला नोडल अधिकारी केएसरावत, खण्ड विकास अधिकारी आतिया परवेज, खण्ड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, हेम काण्डपाल आदि ने अपने विचार छात्राओं के सम्मुख रखें एवं सम्पूर्णता अभियान 20 के पूरा होने पर शुभकामनाऐं दी।
    सीईओ रावत ने बताया कि सभी विकासखण्डों में खण्ड शिक्षा अधिकारी इस कार्यक्रम के विकासखण्ड नोडल अधिकारी नामित किये गए है। यह कार्यक्रम जनपद में थारू राइका खटीमा, राबाइका सितारगंज, फाजिलपुर मेहरूला रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, कशीपुर व जसपुर में सम्पन्न कराया गया। स्वच्छता जागरूकता के लिए पिकिंस फाउन्डेशन, अजीम प्रेम जी फाउन्डेशन एवं बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं चयनित विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षिकाओं ने किशोर व बालिका छात्राओं को पोषण और स्वच्छता पर जानकारी दी। कार्यक्रम में बालिका स्वास्थ्य, जल के संरक्षण, पोषण के महत्व जैसे विटामिन, आयरन पूर्णता, संतुलित आहार तथा शौचालय को स्वच्छ रखने, जैसे महत्वपूर्ण मुद्दो पर विशेषज्ञों द्वारा प्रकाश डाला गया।
    विकासखण्ड खटीमा में भानु प्रताप खण्ड शिक्षा अधिकारी, मीरा जोशी सुपरवाइजर आई०सी०डी०एस, सितारगंज में अर्चना पाठक प्रधानाचार्य व सुपरवाइजर सुनीता आर्या, फाजिलपुर मेहरूला रूदपुर में शुभा रावत, बाजपुर में डा. अशोक तोमर, डा. आकांक्षा चौहान, पूजा आर्या सुपरवाइजर आईसीडीएस, काशीपुर में नन्दा प्रकाश एवं जसपुर में रिचा गुप्ता ने विषय विशेषज्ञ के रूप में जानकारी सांझा की
Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट: जवाड़ी के पास टनल में अचानक भू-धंसाव, तेजी से भरा पानी

रुद्रप्रयाग | ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा…

7 hours ago

उत्तराखंड के साहित्यकारों के लिए बड़ी खबर: बुजुर्ग लेखकों को मिलेगी पेंशन, बनेगा ‘साहित्य कल्याण कोष’; सरकार बढ़ाएगी बजट

देहरादून | उत्तराखंड सरकार अब राज्य के साहित्यकारों की सुध लेने जा रही है। प्रदेश में…

7 hours ago

उत्तराखंड के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी, कार्मिक विभाग ने दी हरी झंडी

देहरादून | उत्तराखंड में खेलों और खिलाड़ियों के लिए सुखद खबर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में…

8 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, दून समेत 6 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून | उत्तराखंड में कुदरत के बदले मिजाज ने सबको चौंका दिया है। अप्रैल के पहले…

8 hours ago

हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य: कल बदरीनाथ की ‘गाडू घड़ा’ यात्रा में होंगे शामिल; बोले- चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन का फैसला सही

हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…

1 day ago

चारधाम यात्रा पर ‘अलर्ट’ मोड में धामी सरकार: गैस की किल्लत हुई तो वन निगम देगा लकड़ी; CM बोले- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

1 day ago