Exclusive

धरम सिंह देओल से ‘ही-मैन’ और ‘धरम जी’ तक का सफर

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में शामिल रहे हैं। वह उन अभिनेताओं में हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाई, बल्कि रील से निकलकर रियल लाइफ में भी उनके जिंदगी जीने के तरीके ने उन्हें लोगों के और करीब किया।

धर्मेंद्र का जीवन परिचय
सिनेमा सामाज का आइना होता है, जो हमें सामाज की अच्छाई व बुराई, दोनों को दिखाता है। वहीं, भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिन्होंने सिर्फ अभिनय से ही लोगों के दिलों में छाप नहीं छोड़ी नहीं है, बल्कि वे अपने अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। इन्हीं नाम में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का नाम शामिल है, जिन्हें हम ‘ही-मैन’ और ‘धरम जी’ के नाम से जानते हैं।

कुछ लोगों ने उन्हें प्यार से ‘गरम-धरम’ नाम भी दिया है। हालांकि, यहां तक का सफर इतना आसान नहीं था, पंजाब से मुंबई तक के सफर में जीवन के संघर्ष ने धर्मेंद्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और आज इस नाम को सभी जानते हैं। इस लेख में हम बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के जीवन परिचय के बारे में जानेंगे।

लुधियाना में हुआ जन्म
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के लुधियाना में सहनेवाल गांव में एक साधारण सिख-जाट परिवार में हुआ था। धर्मेंद्र का पूरा नाम नाम धरम सिंह देओल है। उनके पिता किशन सिंह देओल एक स्कूल शिक्षक हुआ करते थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा फगवाड़ा के लालटन कलां से पूरी की।

दिलीप कुमार से प्रभावित
धर्मेंद्र शुरू से ही फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार से प्रभावित थे। ऐसे में उन्हें देखकर उनके मन में अभिनय का ख्याल आया, जो बाद में जुनून बन गया। अपनी यह इच्छा पूरी करने के लिए वह पंजाब से मुंबई पहुंच गए, लेकिन यहां उन्हें अधिक संघर्ष करना पड़ा।

1960 में मिली पहली फिल्म
धर्मेंद्र को अपनी पहली फिल्म 1960 में मिली, जो कि ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ थी। इसके बाद उन्हें और भी फिल्में मिली, जिससे उनकी छवी रोमांटिक हीरो की बनी।

इस फिल्म से रातोंरात स्टार बने धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के लिए उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट जो फिल्म बनी वह ‘फूल और पत्थर(1966)’ थी। इस फिल्म में उन्होंने एक्शन हीरो के रूप में किरदार निभाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और वह रातोंरात स्टार बन गए। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला फिल्मफेयर नामांकन मिला।

फिल्म शोले ने कर दिया अमर
साल 1975 में आई फिल्म शोले ने उन्हें वीरू के रूप में भारतीय सिनेमा में हमेशा के लिए अमर कर दिया। इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ उनके संवाद व अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया।

धर्मेंद्र का व्यक्तिगत जीवन
धर्मेंद्र का पहला विवाह प्रकाश कौर से हुआ था, जिनसे उन्हें दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल व दो बेटियां अजिता देओल और विजेता देओल हुए। साल 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी से विवाह किया, जिनसे उन्हें दो बेटियां हैं, जिनमें ईशा देओल और अहाना देओल हैं।

पद, सम्मान और पुरस्कार
धर्मेंद्र ने 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ा और बीकानेर से 2009 तक सांसद भी रहे। साल1997 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार द्वारा उन्हें दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी भी कहा गया था।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
आपको बता दें कि धर्मंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस है, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम: मास्टर प्लान के चलते बदला मंदिर पहुंचने का रास्ता, अब इस ‘आस्था पथ’ से होकर जाएंगे श्रद्धालु

बदरीनाथ: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बदरीनाथ धाम में मंदिर तक…

24 mins ago

बिजली बिल की टेंशन खत्म: छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार देगी ₹78,000 की सब्सिडी

नई दिल्ली: बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ते बिजली के बिल ने अगर आपके घर का बजट…

36 mins ago

उत्तराखंड में सोलर निवेश अब महंगा: डॉलर की मजबूती से बढ़ी लागत, नियामक आयोग ने टैरिफ घटाने का दिया प्रस्ताव

देहरादून: उत्तराखंड में सौर ऊर्जा (सोलर पावर) के क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए आने…

58 mins ago

धराली में आपदा के जख्मों पर लगेगा मरहम: खीर गंगा पर बनेगा ‘मल्टी सेल बॉक्स कलवर्ट’ पुल

भूमि सीमा का निरीक्षण करते राजस्व व बीआरओ की टीम  उत्तरकाशी: पिछले साल अगस्त माह में…

1 hour ago

उत्तराखंड: हर ब्लॉक में बनेंगे 5 ‘आदर्श गांव’, पंचायत भवन निर्माण के लिए अब मिलेंगे 20 लाख रुपये; कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक देहरादून। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अब पांच गांवों को 'आदर्श गांव'…

20 hours ago

उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति पर चौंकाने वाला खुलासा: 1.34 लाख को है सरकारी मदद की दरकार, 33 हजार को नहीं मिलती कोई पेंशन

देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

20 hours ago