UTTARAKHAND

कल होगा सरस मेले का आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

मेले में बिखरेगी उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की संस्कृति

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क

रुद्रपुर। सरस आजीविका मेला 2026 का आयोजन रुद्रपुर के गाँधी पार्क में 10 दिवसीय सरस मेले लगेगा। कल 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का शुभारंभ करेंगे। 23 फरवरी तक चलने वाले मेले में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और विभिन्न प्रान्तों की संस्कृति देखने को मिलेगी।
जिला प्रशासन की तरफ से 14 से 23 फरवरी तक सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने प्रेस वार्ता में मेले की जानकारी दी। बताया कि पहले दिन दिन उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिमनाद बैण्ड द्वारा पहाड़ों की मधुर धुनों एवं लोक संगीत की शानदार प्रस्तुति देखने को मिलेगी एवं अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी। मेले में 15 फरवरी (दूसरे दिन) कृषि एवं पशुपालन उत्सव में किसानों और विशेषज्ञओं बीच संवाद और डेयरी एवं मत्स्य पालन पर चर्चा तथा रात्रि में उत्तराखंड के मशहूर कलाकार संकल्प खेतवाल द्वारा पहाड़ी लोक और सूफी संगीत की प्रस्तुति, फूलों की होली एवं हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा की शानदार प्रस्तुति होगी। 16 फरवरी (तीसरे दिन) बर्ड वाचिंग वर्कशॉप, वन संगोष्ठी एवं पर्यावरण चर्चा, ऐपण कला प्रतियोगिता, लाईव कुकिंग शो संध्या कालीन में प्रसिद्ध पंजाबी आर्टिस्ट जस्सी गिल, बब्बल राय की धमाकेदार परफॉर्मेंस इसके बाद हास्य कवि सुदीप भोला और प्रताप फौजदार एवं सैंड आर्टिस्ट रजत कुमार के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 17 फरवरी (चौथे दिन) रोजगार मेला, करियर काउंसीलिंग एवं कॉनक्लेव, शिल्प कार्यशाला तथा संध्या में बंगाली बॉलीवुड स्टार ईमान चक्रवर्ती की प्रस्तुति एवं मैजिक शो का आयोजन किया जायेगा। 18 फरवरी (पांचवां दिन) जनजातीय उत्सव एवं स्वछता संकल्प कार्यक्रम में स्वछता ही सेवा की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता, स्ट्रीट वेंडर कार्यशाला, स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता, अपसाईक्लिग वर्कशॉप का आयोजन एवं संध्या में जनजातीय बॉलीवुड नाईट में राकेश खनवाल और हिमनाद बैण्ड के द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। 19 फरवरी (छठा दिन) डिजिटल क्रिएटर वर्कशॉप, सामूहिक गायन प्रतियोगिता, थिएटर कार्यशाला एवं संध्या में पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध कलाकार रुपेश मिश्रा और उत्तराखंड की लोकप्रिय स्टार श्वेता महरा की प्रस्तुति। 20 फरवरी (सातवाँ दिन) ऊर्जा, उद्यमिता एवं उत्तराखंड नाईट के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी, बायर-सेलर मीट, ब्रांड बिल्डिंग एवं वित्तीय साक्षरता, स्कूली बच्चों के द्वारा डांस प्रतियोगिता एवं संध्या में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक गोविन्द सिंह दिगारी एवं उनकी टीम के द्वारा पहाड़ की सुरीली धुनों का जादू। 21 फरवरी (आठवां दिन) पोषण, परम्परा एवं रूहानी नाईट के अंतर्गत पोषण पर चर्चा, बेटी बचाव-बेटी पढ़ाव की थीम पर नुक्कड़ नाटक, लाईव शॉ, क्ले आर्ट एवं संध्या में श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा रामायण एवं साधो बैण्ड की प्रस्तुति। 22 फरवरी (नवाँ दिन) योग, युवा शक्ति एवं बॉलीवुड उत्तराखंड नाईट के अंतर्गत मलखम्ब, योग साइबर सुरक्षा की कार्यशाला का आयोजन एवं संध्या में बॉलीवुड में उत्तराखंड के मशहूर कलाकार पवनदीप राजन व मिश्र देश के तनौरा नृत्य की शानदार प्रस्तुति एवं मेले के अंतिम दिन 23 फरवरी को महा-समापन एवं पांडवाज लाईव कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के लिए विशेष संवाद, डांस और गीत का ग्रांड फिनाले एवं संध्या में पांडवाज बैण्ड का अद्भुत प्रस्तुति देखने को मिलेगी।
ऊधम सिंह नगर का यह सरस मेला केवल एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि भारत की ग्रामीण आत्मा और नारी शक्ति के अदम्य साहस का उत्सव है। इस मेले में हैंडीक्राफ्ट, हेण्डलूम भारत के कोने-कोने से पारम्परिक स्वाद चखने को मिलेगा वहीं दूसरी ओर हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल सजेगी।
डीएम ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में सहभागिता कर इस उत्सव को सफल बनाने और ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने की अपील की। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल आदि थे।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट: जवाड़ी के पास टनल में अचानक भू-धंसाव, तेजी से भरा पानी

रुद्रप्रयाग | ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा…

8 hours ago

उत्तराखंड के साहित्यकारों के लिए बड़ी खबर: बुजुर्ग लेखकों को मिलेगी पेंशन, बनेगा ‘साहित्य कल्याण कोष’; सरकार बढ़ाएगी बजट

देहरादून | उत्तराखंड सरकार अब राज्य के साहित्यकारों की सुध लेने जा रही है। प्रदेश में…

9 hours ago

उत्तराखंड के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी, कार्मिक विभाग ने दी हरी झंडी

देहरादून | उत्तराखंड में खेलों और खिलाड़ियों के लिए सुखद खबर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में…

9 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, दून समेत 6 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून | उत्तराखंड में कुदरत के बदले मिजाज ने सबको चौंका दिया है। अप्रैल के पहले…

10 hours ago

हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य: कल बदरीनाथ की ‘गाडू घड़ा’ यात्रा में होंगे शामिल; बोले- चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन का फैसला सही

हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…

1 day ago

चारधाम यात्रा पर ‘अलर्ट’ मोड में धामी सरकार: गैस की किल्लत हुई तो वन निगम देगा लकड़ी; CM बोले- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

1 day ago