Categories: Dharam Jyotish

हथेली में बनने वाले ये चिन्ह बनाते हैं धनवान और भाग्यवान

मछली का निशान

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मछली का निशान है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसे व्यक्ति के भाग्य में समुद्र पार देशों की यात्रा होती है. साथ ही ऐसे लोगों के पास धन की भी कमी नहीं होती है और ये लोग सुखी जीवन व्यतीत करते हैं.

पालकी का निशान

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, अगर किसी व्यक्ति के हाथ में पालकी का निशान है तो ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली माने जाते हैं. हस्तरेखा के अनुसार, ऐसे लोगों के पास बहुत ही आलीशान जीवन जीते हैं. इनके पास भौतिक सुख सुविधाओं की कमी नहीं रहती है. ऐसे लोगों के पास अपार धन होता है. इनके पास खूब नौकर चाकर और गाड़ियां होती हैं.

स्वस्तिक का निशान

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के हाथ में स्वास्तिक का निशान है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति बहुत ही बहुत ही भाग्यशाली है. ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली और काफी अच्छे शिक्षक होते हैं. ऐसे लोगों खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा कमाते हैं. ये लोग या तो मंत्री या फिर किसी उच्चे पद पर विराजमान होते हैं.

कलश का निशान

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के हाथ में कलश का चिन्ह हो तो वह बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति होता है. ऐसे लोग खूब पूजा पाठ करने वाले होते हैं. यानी की ऐसे लोगों का धर्म के क्षेत्र में खूब प्रभाव रहता है. ऐसे लोग काफी धार्मिक यात्राएं करते हैं और धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं.

जहाज का निशान

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के हाथ में जहाज का निशान होता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यवान होता है. साथ ही इनके पास धन धान्य की भी कोई कमी नहीं रहती है. ऐसे लोगों का समुद्र पार देशों में काफी अच्छा व्यापार होता है.

सूर्य का निशान

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में सूर्य का निशान होना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसे लोग बहुत तेजस्वी प्रकृति के होते हैं. इनके पास पैसे की कोई कमी भी नहीं रहती है. ये लोग जीवन में खूब मान सम्मान और पैसा कमाते हैं.

कमल का चिन्ह 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर कमल का चिन्ह मौजूद है तो यह बहुत शुभ माना जाता है. कमल भगवान विष्णु का चिन्ह माना गया है और हथेली पर यह निशान है तो विष्णु योग कहलाता है. ऐसे व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और भाग्य भी हमेशा इनका साथ देता है. कमल का निशान होने से व्यक्ति नेतृत्व और वाकपटुता में काफी माहिर होता है और इनको जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता.

त्रिशूल का निशान

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि त्रिशूल का निशान हथेली पर होना बहुत भाग्यशाली माना जाता है. अगर यह निशान किसी रेखा या पर्वत के ऊपर मौजूद है तो उस व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है. त्रिशूल का निशान अगर मंगल पर्वत पर मौजूद है तो इससे यह शिव योग बनता है. ऐसे व्यक्ति को जीवन में कभी किसी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन में हमेशा तरक्की मिलती है.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

11 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

11 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

12 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago