UTTARAKHAND

टाइगर का शिकार: हरिद्वार के जंगल में बाघ का शव मिलने से सनसनी, वन गुर्जर गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में वन विभाग की श्यामपुर रेंज के जंगल से एक दो वर्षीय नर बाघ का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। बाघ के चारों पैर कटे हुए मिले हैं। इस मामले में वन विभाग ने एक वन गुर्जर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार है। शुरुआती जांच में बाघ को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की पुष्टि हुई है।

ऐसे चला शिकार का पता
वन विभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे सजनपुर बीट (कम्पार्टमेंट-09) में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। तलाशी के दौरान जंगल में बाघ का शव मिला। मौके पर एक मृत भैंस भी पड़ी थी। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले भैंस को जंगल में डाला और उस पर जहर छिड़क दिया। बाघ ने जैसे ही उसका मांस खाया, उसकी मौत हो गई। इसके बाद शिकारियों ने बाघ के चारों पैर काट दिए और उसे जंगल में छोड़कर भाग गए।

खाल-दांत सुरक्षित, पैर बेचने की थी साजिश
आरोपियों की योजना बाघ को मारने के बाद उसके शरीर के अंगों को बाजार में बेचने की थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि बाघ की खाल और दांत सुरक्षित पाए गए हैं। पैर बरामद कर लिए गए हैं। आशंका है कि आरोपी रात के अंधेरे में शव के बाकी हिस्सों को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने उससे पहले ही कार्रवाई कर दी।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर आलम उर्फ फम्मी (निवासी-गुर्जर डेरा) को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी आमिर हमजा उर्फ मियां अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जंगलों में लगातार दबिश दी जा रही है।

पहली बार स्थानीय गुर्जरों का नाम आया सामने
वन विभाग के लिए यह घटना चिंताजनक है क्योंकि अब तक ऐसे मामलों में बाहरी और प्रोफेशनल वन्यजीव तस्करों का नाम सामने आता था, लेकिन इस बार स्थानीय स्तर पर ही वन्यजीव अपराध की घटना सामने आई है। डीएफओ ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। बाघ के शव को एनटीसीए (NTCA) प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

16 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

16 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

20 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

22 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

22 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago