UTTARAKHAND

हरिद्वार: लक्सर में बिजली गिरने से महिला और युवक की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं.

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं.लक्सर के हुसैनपुर गाँव के पास एक खेत में काम कर रही 45 वर्षीय भोली नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब भोली, अपनी दो अन्य साथियों आसबती और बालेश के साथ, बारिश से बचने के लिए एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी. बिजली सीधे भोली पर गिरी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. आसबती और बालेश भी घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसी तरह की एक अन्य घटना में, क्षेत्र के जैनपुर गाँव में भी बिजली गिरने से 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई.

लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक, मनोज गैरोला ने बताया कि भोली के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है. इन घटनाओं के बाद संबंधित गाँवों में शोक का माहौल है.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

9 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

9 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

9 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago