UTTARAKHAND

UKSSSC पेपर लीक: कांग्रेस ने खोला मोर्चा, करन माहरा बोले- CBI जांच तक संघर्ष जारी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।बेरोजगार युवाओं के लगातार चल रहे प्रदर्शन के बीच अब कांग्रेस भी खुलकर मैदान में उतर आई है।शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने देहरादून के गांधी पार्क में धरने पर बैठकर युवाओं की मांगों को अपना पूर्ण समर्थन दिया।उन्होंने ऐलान किया कि जब तक इस पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

सरकार पर युवाओं को धोखा देने का आरोप

धरना स्थल पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साढ़े आठ साल के भाजपा शासन में या तो भर्तियां बंद रहीं या फिर जहां परीक्षाएं हुईं, वहां पेपर लीक हो गए। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही सीबीआई जांच की मांग कर रही है, लेकिन सरकार इससे बच रही है क्योंकि भर्ती घोटालों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आते रहे हैं।

पेपर लीक मामले में लगातार हो रही कार्रवाई

वहीं, पेपर लीक मामले में शासन और पुलिस की कार्रवाई भी जारी है। इस प्रकरण में अब तक सेक्टर मजिस्ट्रेट के.एन. तिवारी, राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (टिहरी) में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन समेत ड्यूटी पर तैनात रहे दरोगा रोहित कुमार और सिपाही ब्रह्मदत्त जोशी को निलंबित कर दिया गया है।

जांच में सामने आया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन 2018 से ही प्रश्नपत्र बाहर भेजने वाले मुख्य आरोपी खालिद के संपर्क में थी।उस पर प्रश्नपत्र सॉल्वर के रूप में काम करने और परीक्षा की गोपनीयता भंग करने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दरोगा और सिपाही को परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। इसी केंद्र से खालिद ने पेपर के तीन पन्नों की फोटो खींचकर बाहर भेजी थी। मामले की जांच सीओ रुड़की को सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस मुख्य आरोपी खालिद और उसकी बहन साबिया को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और अब एसआईटी मामले की आगे की जांच कर रही है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम: मास्टर प्लान के चलते बदला मंदिर पहुंचने का रास्ता, अब इस ‘आस्था पथ’ से होकर जाएंगे श्रद्धालु

बदरीनाथ: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बदरीनाथ धाम में मंदिर तक…

9 hours ago

बिजली बिल की टेंशन खत्म: छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार देगी ₹78,000 की सब्सिडी

नई दिल्ली: बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ते बिजली के बिल ने अगर आपके घर का बजट…

9 hours ago

उत्तराखंड में सोलर निवेश अब महंगा: डॉलर की मजबूती से बढ़ी लागत, नियामक आयोग ने टैरिफ घटाने का दिया प्रस्ताव

देहरादून: उत्तराखंड में सौर ऊर्जा (सोलर पावर) के क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए आने…

9 hours ago

धराली में आपदा के जख्मों पर लगेगा मरहम: खीर गंगा पर बनेगा ‘मल्टी सेल बॉक्स कलवर्ट’ पुल

भूमि सीमा का निरीक्षण करते राजस्व व बीआरओ की टीम  उत्तरकाशी: पिछले साल अगस्त माह में…

10 hours ago

उत्तराखंड: हर ब्लॉक में बनेंगे 5 ‘आदर्श गांव’, पंचायत भवन निर्माण के लिए अब मिलेंगे 20 लाख रुपये; कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक देहरादून। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अब पांच गांवों को 'आदर्श गांव'…

1 day ago

उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति पर चौंकाने वाला खुलासा: 1.34 लाख को है सरकारी मदद की दरकार, 33 हजार को नहीं मिलती कोई पेंशन

देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

1 day ago