Categories: UTTARAKHAND

नये स्कूल में एडमिशन से नाखुश नाबालिग ने ख़ुद रची अपनी झूठी अपहरण की कहानी

देहरादून: पटेलनगर थानाक्षेत्र में कल कंट्रोल के माध्यम से कोतवाली को चमन विहार कालोनी में एक नाबालिक युवती के अपहरण का प्रयास किये जाने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर तथा प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे, घटना के सम्बंध में नाबालिक युवती से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि शाम करीब 07 बजे टयूशन से घर आते समय कार सवार 02 व्यक्तियों ने उसे खींचकर जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया, जहां मौका देखकर वह किसी तरह कार से बाहर निकलकर भागने में सफल रही।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, पुलिस की प्रारम्भिक जांच में ऐसी किसी घटना होने की पुष्टि नही हो पायी किन्तु प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा युवती के बतायेनुसार घटनास्थल व अन्य मार्गो के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये, किन्तु किसी भी सीसीटीवी फुटेज में ऐसी किसी घटना का होना नही पाया गया, जिस पर उक्त नाबालिग युवती की काउंसलिंग की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में ओलम्पस हाईस्कूल में पढ़ती थी, परन्तु इस वर्ष उसके परिजनो द्वारा उसका दाखिला मांउट लिट्रा स्कूल में कराया गया। कल वह पहली बार उक्त स्कूल में गई थी, परन्तु कोई नया मित्र न होने के कारण उसका स्कूल में मन नही लगा तथा अपने पुराने स्कूल में दोबारा दाखिले के लिये उसने अपने परिजनो को स्कूल के पास टयूशन से आते समय 02 व्यक्तियों द्वारा कार से उसका अपहरण करने तथा मौका पाकर भाग जाने की झूठी सूचना दी गई थी।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

2 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

2 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

21 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

21 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

21 hours ago