Categories: DELHI

Budget 2024: बजट में जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता और महंगा?

Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है। बजट में कई प्रोडक्ट्स और सेवाओं पर लगने वाले टैक्स में भी बदलाव का ऐलान किया है। टैक्स घटने से जहां कई प्रोडक्ट अब सस्ते हो जाएंगे। वहीं टैक्स बढ़ने से कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ जाएंगे। इस बार के बजट में क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा?

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया है। इस बजट में रोजगार, कौशल विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित 9 प्राथमिकताओं पर फोकस किया गया है।बजट भाषण के दौरान रोजगार से जुड़े कई अहम ऐलान किए गए। वहीं, बजट में इनकम टैक्स स्लैब में छूट देकर मध्यम वर्ग का दिल जीतने की कोशिश की गई है। इसके अलावा सबसे बड़े ऐलान के तहत कई जरूरी चीजों को सस्ता करने की भी घोषणा कर दी गई है।

आइए जानते हैं कि बजट में किन चीजों को सस्ता और किन्हें महंगा कर दिया गया है।

सोना, चांदी और प्लैटिनम – सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6% और प्लैटिनम पर 6.4% किया जाएगा।

सोलर पैनल और सोलर सेल हुए सस्ते – सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट दी जाएगी।

फिश फीड हुआ सस्ता – फिश फीड से 5% कस्टम ड्यूटी घटाई जाएगी। ऐसे में मछलियों के दाम में कमी आएगी।

एक्सरे ट्यूब – एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।

मोबाइल फोन और चार्जर हुए सस्ते – मोबाइल फोन, संबंधित पुर्जों, चार्जरों पर सीमा शुल्क घटाया गया। इन चीजों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को घटाकर 15% किया जाएगा।

कैंसर की दवाएं हुई सस्ती – कैंसर के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाली तीन दवाओं पर कस्टम छूट दी जाएगी।

25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म – कोबाल्ट, लिथियम और तांबे सहित 25 महत्वपूर्ण खनिजों को सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी और उनमें से दो पर बेसिक कस्टम ड्यूटी कम किया जाएगा। ऐसे में लिथियम बैटरी से चलने वाले कार, बाइक, ई-रिक्शा और स्कूटर के भी सस्ते होने की उम्मीद है।

चमड़े, कपड़े और जूते सस्ते – देश में बनने वाला लेदर का सामान, कपड़े और जूते सस्‍ते हो जाएंगे।

फिश फीड हुआ सस्ता – फिश फीड से 5% कस्टम ड्यूटी घटाई जाएगी। ऐसे में मछलियों के दाम में कमी आएगी।

प्लास्टिक प्रोडक्ट हुए महंगे – प्लास्टिक सामान पर कस्टम ड्यूटी 25% बढ़ाई गई।

पीवीसी – इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा किया गया।

टेलीकॉम के उपकरण हुए महंगे – टेलिकॉम के सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 से 15 फीसदी का इजाफा किया गया।

तंबाकू और सिगरेट: स्वास्थ्य कारणों से तंबाकू और सिगरेट पर कर में वृद्धि की गई है।

पेट्रोकेमिकल – अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई।

हवाई सफर महंगा हुआ।

प्लास्टिक प्रोडक्ट हुए महंगे – प्लास्टिक सामान पर कस्टम ड्यूटी 25% बढ़ाई गई।

टैक्स स्लैब में बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार मध्यम वर्ग को भी राहत दी है। अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि स्टैंडर्ड टैक्स कटौती को 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 75 हजार किया जाता है। इसके अलावा 0 से 3 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। 3 से 7 लाख रुपये तक की इनकम पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं, 7 से 10 लाख रुपए तक आय वालों को 10 फीसदी इनकम टैक्स देना होगा। 10 से 12 लाख तक की आय वालों से 15 फीसदी और 12 से 15 लाख तक की इनकम वालों से 20 फीसदी आयकर लिया जाएगा। 15 लाख से ऊपर की सालाना आय पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

3 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

5 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

5 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

5 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago