UTTARAKHAND

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किये आदि कैलाश के दर्शन

पिथौरागढ़: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण के दौरान आज पवित्र आदि कैलाश क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने आदि कैलाश एवं पार्वती कुंड के निकट स्थित भगवान शिव के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जेपी नड्डा ने क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व की सराहना करते हुए इसे अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश के पवित्र क्षेत्र के भ्रमण के पश्चात, इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस बढ़ी हुई गतिविधि से स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा ने न केवल आदि कैलाश की आध्यात्मिक महत्ता को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया है, बल्कि इसने साहसिक और आध्यात्मिक पर्यटन के एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में भी इस क्षेत्र की पहचान को सुदृढ़ किया है। इसके परिणामस्वरूप, पिछले कुछ वर्षों में आदि कैलाश और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों और भक्तों की संख्या में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

इसके उपरांत, जेपी नड्डा ने ज्योलिंगकांग स्थित त्रिशूल के समीप मंदिर के भी दर्शन किए। उन्होंने वहां तैनात सेना के जवानों के साथ बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक विशन सिंह चुफाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

5 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

6 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

6 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

7 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

7 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago