UTTARAKHAND

रफ्तार का जुनून पड़ा भारी: नैनीताल में ओवरटेकिंग के चक्कर में खाई में गिरी कार, 5 पर्यटक घायल

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे उत्तर प्रदेश के पर्यटकों के साथ बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। हनुमानगढ़ी के समीप अनियंत्रित होकर पर्यटकों की कार सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार नीचे एक पेड़ की आड़ में अटक गई, जिससे कार सवार पांचों युवकों की जान बच गई। पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग ने एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, केशवपुर (रामपुर, उत्तर प्रदेश) निवासी तेजेंद्र सिंह अपने चार दोस्तों—करनदीप सिंह, विक्रमजीत सिंह, अकबाल सिंह और हिमांशु—के साथ नैनीताल घूमने आए थे। देर रात सभी दोस्त अपनी कार (संख्या यूपी16एएल-0982) से वापस रामपुर लौट रहे थे। वे हनुमानगढ़ी से कुछ ही आगे पहुंचे थे कि अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में समा गई।

पेड़ ने बचाई जान, 1 घंटे चला रेस्क्यू
कार के खाई में गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को निकालने के लिए करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पांचों युवकों को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
नैनीताल के सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया, “पांचों पर्यटक रामपुर के रहने वाले हैं। वापस लौटते समय किसी वाहन से पास लेने के दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे गिर गई। सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।”

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। हादसे के वक्त युवक दूसरे वाहनों से आगे निकलने (पास लेने) की कोशिश कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी आशंका जताई है कि कार सवार नशे में हो सकते थे, जिसके कारण यह दुर्घटना घटी।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

13 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

13 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

14 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago