Categories: UTTAR PRADESH

पीलीभीत: टनकपुर-आशबाग रूट पर नैनीताल एक्सप्रेस के पुनः संचालन की उम्मीद, केंद्रीय राज्यमंत्री ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

पीलीभीत। टनकपुर से एशबाग रेलखंड पर चलने वाली नैनीताल एक्सप्रेस के दोबारा संचालन को लेकर फिर उम्मीद जगी है। ट्रेन संचालन को लेकर भेजे गए पत्र का संज्ञान लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है।

शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस साउथ स्टेशन के पास रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कश्यप ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखा था। जिसमें बताया था कि नैनीताल एक्सप्रेस का संचालन काठगोदाम से होता था। इसके बाद यह ट्रेन टनकपुर-पीलीभीत रेल खंड से होकर मैलानी रेलखंड से होकर लखनऊ एशबाग जाती थी।

इस ट्रेन के चलने जनपद वासियों को राहत मिलती थी। राजधानी पहुंचने में आसानी होती थी। लंबे समय तक इस ट्रेन का नियमित संचालन हुआ, लेकिन ब्राडगेज कार्य शुरू होने के बाद वर्ष 2018 से इस ट्रेन का संचालन बंद है।

पीलीभीत से मैलानी रूट पर ब्राडगेज कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन नैनीताल एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी नहीं मिल सकी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसको लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने मांग पत्र को संलग्न कर रेलमंत्री से पत्राचार किया है। इसके अलावा मथुरा स्पेशल ट्रेन का नाम बदलकर बांसुरी एक्सप्रेस करने और पूर्णागिरि जनशाताब्दी एक्सप्रेस में जनरल कोच बढ़वाए जाने की मांग की है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

7 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

8 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

8 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

9 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

9 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago