देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार और बुधवार को देहरादून सहित कई इलाकों में तेज हवाओं, बारिश और आंधी का दौर देखा गया। गुरुवार को भी मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है।
वहीं मैदानी इलाकों में दिन भर धूप रहने के आसार हैं, लेकिन कहीं-कहीं तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
चारधाम यात्रा मार्गों पर भी हल्की बारिश की संभावना है, जिससे श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम की वजह से देहरादून का तापमान सामान्य से करीब 8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6°C और न्यूनतम 19.8°C दर्ज किया गया।
मुख्य शहरों का तापमान:
बद्रीनाथ महायोजना पर असर:
बद्रीनाथ धाम में चल रही प्रधानमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट “बद्रीनाथ महायोजना” पर भी मौसम ने असर डाला है। हिमखंडों के पिघलने से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बामणी गांव की ओर बन रहे रिवर फ्रंट कार्यों को रोकना पड़ा है। अस्थाई सड़क जलमग्न होने के कारण काम में बाधा उत्पन्न हो रही है।
मौसम विभाग की चेतावनी:
प्रदेश के सभी पर्वतीय और यात्रा मार्गों पर रहने वाले लोगों व यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जरूरी तैयारियां करने की अपील भी की गई है।
सड़क हादसों पर डीएम गंभीर, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के दिये निर्देशसमीक्षा बैठक ली, परिवहन…
-समाचार पत्रों में आपत्तिजनक कार्ड रखकर किए थे वितरितएसएसपी की कार्रवाई से हड़कंपटीवी 10 इंडिया…
नई दिल्ली/हेल्थ डेस्क: कैंसर आज दुनिया भर में स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में…
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा आगामी 22 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। इस…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य में आपदा जोखिम को कम करने और सटीक चेतावनी प्रणाली को…
चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के बिरही बेड़ू बगड़…