UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से ठिठुरन, जून में भी निकले गर्म कपड़े , हेमकुंड साहिब में आस्था बरकरार

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर गढ़वाल समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों को जून के महीने में ही गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जून में पहली बार इतनी सर्दी का अनुभव हो रहा है। बारिश के चलते न सिर्फ बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है, बल्कि जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

इधर, हेमकुंड साहिब में मौसम बिगड़ने से हल्की बर्फबारी देखने को मिली है। यहां का तापमान काफी नीचे चला गया है, जिससे कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। भक्त हिम सरोवर में स्नान करने के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेक रहे हैं।

श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि यात्रा सुचारु रूप से जारी रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी इलाकों में भी बिजली चमकने के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जबकि 7 से 9 जून तक उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस का महामंथन: राहुल-प्रियंका और खड़गे सितंबर से करेंगे प्रदेश का तूफानी दौरा

देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…

3 hours ago

केदारनाथ की महिलाओं ने भोजपत्र से बनाईं अनोखी राखियां, PM मोदी और CM धामी को भेजा रक्षासूत्र

रुद्रप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिमालय की सदियों पुरानी लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा…

3 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…

7 hours ago

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के समर्थन में उतरा संत समाज: हरिद्वार समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज और CM धामी ने मांगे सुझाव

हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…

8 hours ago