देहरादून: उत्तराखंड में इस बार प्री-मानसून की बारिश ने न सिर्फ मई की तपन से राहत दिलाई, बल्कि जून की शुरुआत को भी ठंडी बना दिया है। बीते 10 वर्षों में पहली बार जून के पहले सप्ताह में ऐसा मौसम देखने को मिला, जब पर्वतीय ही नहीं, बल्कि मैदानी इलाकों में भी एसी बंद कर गर्म कपड़े निकालने पड़े।
मौसम विभाग के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी और बारिश का असर सीधे मैदानी क्षेत्रों पर पड़ा है। श्रीनगर गढ़वाल से लेकर देहरादून तक ठंड बढ़ गई है। दून में लगातार दूसरे दिन तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया है।
साल न्यूनतम तापमान तिथि
2015 19.4 26, 29 जून
2016 20.1 6 जून
2017 19.5 1, 10 जून
2018 18.4 2 जून
2019 19.0 18 जून
2020 19.1 1 जून
2021 19.0 12 जून
2022 19.0 19 जून
2023 18.2 1 जून
2024 21.2 2 जून
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल प्री-मानसून की बारिश में भी इजाफा हुआ है। साथ ही, बदलते जलवायु पैटर्न और मानवीय गतिविधियों जैसे हरे पेड़ों की कटाई भी इस बदलाव की प्रमुख वजह है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दून घाटी में प्रतिदिन 40 लाख लीटर ऑक्सीजन कम हो रही है, जो विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई का परिणाम है।
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई है।
मिजोरम विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), ऐजाल के भूगोल एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर विश्वम्भर प्रसाद सती के अनुसार, जलवायु परिवर्तन वर्तमान युग की सबसे गंभीर वैश्विक चुनौतियों में से एक है।वे बताते हैं कि जलवायु की विविधता तो प्राकृतिक प्रक्रिया है – जैसे दिन-रात का होना, ऋतुओं का बदलना और पृथ्वी की गति। लेकिन जब जलवायु में अत्यधिक और असंतुलित परिवर्तन होने लगें – जैसे अत्यधिक गर्मी, सर्दी, वर्षा या सूखा, तो इसे जलवायु परिवर्तन (Climate Change) कहा जाता है, जो अब पृथ्वी के अस्तित्व के लिए खतरा बनता जा रहा है।
प्रोफेसर सती का मानना है कि उपरोक्त कारण केवल पृथ्वी के तापमान बढ़ने की नहीं, बल्कि इसके ठंडे होने की संभावनाओं की ओर भी वैज्ञानिक संकेत करते हैं। यह जटिल परिस्थिति दर्शाती है कि पृथ्वी के पर्यावरण को लेकर हमारी समझ और प्रतिक्रिया और अधिक वैज्ञानिक, व्यापक और तात्कालिक होनी चाहिए।
मसूरी | पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों एक बार फिर बड़े फिल्मी सितारों और…
देहरादून |उत्तराखंड के चारधामों समेत राज्य के विभिन्न प्रमुख धार्मिक और संवेदनशील स्थलों को बम…
देहरादून | भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और पद्मश्री विजेता स्वर्गीय जसपाल राणा की याद में…
उत्तराखंड में सुरक्षा अलर्ट: बम धमाकों की धमकी पर सीएम धामी सख्त; बोले- 'देवभूमि का…
देहरादून | उत्तराखंड वन विभाग में नए मुखिया (PCCF HoFF) की नियुक्ति को लेकर चल रही…
देहरादून: आगामी मानसून सीजन और चारधाम यात्रा के मद्देनजर उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए एक…