UTTARAKHAND

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2025 का समापन 25 नवंबर को, जानें किस तारीख को बंद होंगे धामों के कपाट

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर अग्रसर है। इस वर्ष यात्रा का औपचारिक समापन 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ होगा। विजयादशमी के पावन पर्व पर पंचांग गणना के बाद चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की तिथियों की घोषणा कर दी गई है।

सर्दियों में भारी बर्फबारी और भीषण ठंड के कारण हर साल अक्टूबर-नवंबर में चारधामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं, जो अगले वर्ष अप्रैल-मई में फिर से खोले जाते हैं।

जानें किस धाम के कपाट कब होंगे बंद:

  • गंगोत्री धाम: मां गंगा को समर्पित गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व के अवसर पर 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
  • यमुनोत्री धाम: मां यमुना के धाम यमुनोत्री के कपाट भैया दूज के दिन 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे।
  • केदारनाथ धाम: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, बाबा केदारनाथ के कपाट भी 23 अक्टूबर को भैया दूज के अवसर पर विधि-विधान से बंद किए जाएंगे।केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे पूरे विधि विधान और पूजा पाठ के साथ बंद होंगे।
  • बदरीनाथ धाम: भगवान विष्णु को समर्पित भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसी के साथ चारधाम यात्रा 2025 का समापन हो जाएगा।

अन्य प्रमुख मंदिरों के कपाट भी होंगे बंद:

चारों धामों के साथ ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर को और तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे।

शीतकालीन प्रवास स्थलों पर होंगे दर्शन:

कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालु अपने आराध्यों के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थलों पर कर सकेंगे। बाबा केदार के दर्शन रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में, बदरी विशाल के दर्शन चमोली के पांडुकेश्वर और जोशीमठ में होंगे।वहीं, मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव और मां यमुना के दर्शन खरसाली गांव में किए जा सकेंगे।

चारधाम यात्रा के समापन की तिथियों की घोषणा के बाद, प्रशासन और मंदिर समितियों ने यात्रा के अंतिम चरण की तैयारियों को तेज कर दिया है, ताकि कपाट बंद होने से पहले आने वाले श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

13 mins ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

20 mins ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

9 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

10 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

10 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

11 hours ago