देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर अग्रसर है। इस वर्ष यात्रा का औपचारिक समापन 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ होगा। विजयादशमी के पावन पर्व पर पंचांग गणना के बाद चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
सर्दियों में भारी बर्फबारी और भीषण ठंड के कारण हर साल अक्टूबर-नवंबर में चारधामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं, जो अगले वर्ष अप्रैल-मई में फिर से खोले जाते हैं।
जानें किस धाम के कपाट कब होंगे बंद:
अन्य प्रमुख मंदिरों के कपाट भी होंगे बंद:
चारों धामों के साथ ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर को और तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे।
शीतकालीन प्रवास स्थलों पर होंगे दर्शन:
कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालु अपने आराध्यों के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थलों पर कर सकेंगे। बाबा केदार के दर्शन रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में, बदरी विशाल के दर्शन चमोली के पांडुकेश्वर और जोशीमठ में होंगे।वहीं, मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव और मां यमुना के दर्शन खरसाली गांव में किए जा सकेंगे।
चारधाम यात्रा के समापन की तिथियों की घोषणा के बाद, प्रशासन और मंदिर समितियों ने यात्रा के अंतिम चरण की तैयारियों को तेज कर दिया है, ताकि कपाट बंद होने से पहले आने वाले श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…