Categories: UTTARAKHAND

भारी बारिश की चेतावनी के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर रोक, श्रद्धालुओं को ऋषिकेश से आगे न जाने की सलाह

देहरादून: उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बाद रविवार को चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 7-8 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है। गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा, मौसम विभाग ने 7-8 जुलाई को गढ़वाल मंडल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसे देखते हुए सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया जाता है कि वे 7 जुलाई को ऋषिकेश से आगे चारधाम यात्रा पर न निकलें।उन्हें अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू करने के लिए मौसम साफ होने तक जहां भी हैं, इंतजार करना चाहिए।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के कारण पहाड़ियों पर भूस्खलन हुआ है और बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग पहाड़ियों से गिरने वाले मलबे के कारण कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है।

शनिवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग के चटवापीपल क्षेत्र में भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। वे मोटरसाइकिल पर बद्रीनाथ से लौट रहे थे और इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए।

उत्तराखंड की नदियां भी उफान पर हैं और जोशीमठ के पास विष्णु प्रयाग में अलकनंदा खतरे के निशान के करीब बह रही है। विष्णु प्रयाग में अलकनंदा का विलय धौली गंगा से हो जाता है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

20 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

20 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

21 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago