UTTARAKHAND

उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल तेज: देहरादून पहुंचीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, 2027 के महासंग्राम के लिए चुनावी रणनीति पर मंथन

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने और सांगठनिक ढांचे को नई धार देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच चुकी हैं। देहरादून पहुंचते ही उन्होंने सांगठनिक मजबूती और भविष्य की चुनावी तैयारियों को लेकर मैराथन बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस आलाकमान का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बीजापुर गेस्ट हाउस में दिग्गजों का जमावड़ा

देहरादून आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कुमारी शैलजा का स्वागत किया। इसके बाद बीजापुर स्टेट गेस्ट हाउस में बैठकों का मुख्य दौर शुरू हुआ। कुमारी शैलजा ने सबसे पहले जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक कर धरातल पर संगठन की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक के बाद वे पार्टी के सभी प्रकोष्ठों, विभागों और सेलों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन संवाद कर रही हैं ताकि हर विभाग की कार्यप्रणाली का सीधा फीडबैक लिया जा सके।

संगठन सृजन और कार्यक्रमों की समीक्षा

बैठक के एजेंडे को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि ‘संगठन सृजन’ अभियान के तहत पूर्व में जिला और ब्लॉक स्तर पर इकाइयों का गठन किया गया था। आज की बैठक में अब तक की सांगठनिक प्रगति और हाल ही में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की जा रही है।

गोदियाल ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर रही हैं। इस दौरान सांगठनिक मजबूती के साथ-साथ आने वाले समय में जनता के मुद्दों को लेकर चलाए जाने वाले आंदोलनों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

2027 की चुनावी पिच: ‘छोटी टीम, बड़ी जिम्मेदारी’ पर विचार

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस बार उत्तराखंड में लंबे समय से लंबित नई प्रदेश कार्यकारिणी (PCC) के गठन को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। इस बार पार्टी हाईकमान का जोर एक छोटी, चुस्त और अधिक जवाबदेह टीम बनाने पर है ताकि वरिष्ठ नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके और चुनावी पिच पर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सके। माना जा रहा है कि कुमारी शैलजा अपने इस दौरे के दौरान नई कार्यकारिणी के स्वरूप को लेकर वरिष्ठ नेताओं से अंतिम दौर का फीडबैक ले रही हैं।

एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

दो दिवसीय दौरे के तहत बुधवार को भी बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा, जिसमें प्रदेश के सभी प्रमुख नेता एक मंच पर बैठकर पार्टी की एकजुटता को प्रदर्शित करेंगे। कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य बूथ और ब्लॉक स्तर तक संगठन को पूरी तरह सक्रिय करना है, ताकि सत्तारूढ़ दल के खिलाफ आगामी चुनावों में पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरा जा सके।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

13 mins ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

20 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

20 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

21 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

23 hours ago