भाजपा की कांग्रेस में सेंधमारी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में, एसपी सिंह ने भी भाजपा का दामन थामा है। इस घटनाक्रम से कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है।यह खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
देहरादून:वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का ऐलान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर हरिद्वार से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी उपस्थित थे।
दिनेश अग्रवाल का यह कदम कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके इस निर्णय से राजनीतिक विश्लेषकों और आम जनता में व्यापक चर्चा का माहौल है। अग्रवाल के अनुभव और प्रभाव को देखते हुए उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलने की संभावना है।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…