UTTARAKHAND

उत्तराखंड में ऊर्जा निगमों पर एस्मा लागू: अगले 6 महीने तक हड़ताल पर पूरी तरह रोक; UPCL, PTCUL और UJVNL की सेवाएं ‘अत्यावश्यक’ घोषित

देहरादून |उत्तराखंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। शासन ने प्रदेश के तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों की सेवाओं को ‘अत्यावश्यक सेवा’ घोषित करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की हड़ताल पर अगले 6 महीने के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

शासन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत यह रोक तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

किन निगमों पर लागू हुआ प्रतिबंध?

शासन के आदेश के अनुसार, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े तीनों प्रमुख निगमों के सभी संवर्गों (अधिकारी व कर्मचारी) पर यह नियम लागू रहेगा:

  • UJVNL: उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (बिजली उत्पादन)
  • UPCL: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बिजली वितरण)
  • PTCUL: पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (बिजली पारेषण)

फैसले की वजह: जनता और उद्योगों को मिले 24 घंटे निर्बाध बिजली

प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि लोकहित को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

  • उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित: राज्य में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और सप्लाई चेन बिना किसी रुकावट के चलती रहे, ताकि घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
  • अधिनियम के तहत कार्रवाई: राज्य सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966’ (उत्तराखंड में यथा प्रवृत्त) की धारा-3 की उपधारा (1) के तहत राज्यपाल के अनुमोदन से यह आदेश जारी किया है।

30 जुलाई को ही प्रदेशभर में लागू हुआ था एस्मा

बता दें कि इससे पहले बीती 30 जुलाई को भी धामी सरकार ने अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों के लिए 6 महीने तक एस्मा (ESMA) लागू कर हड़ताल पर रोक लगाई थी। कार्मिक विभाग द्वारा जारी उस आदेश के तहत सरकारी कर्मचारी अपनी किसी भी मांग को लेकर हड़ताल पर नहीं जा सकते हैं। अब ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी अलग से यह सख्त कदम उठाया गया है।

Tv10 India

Recent Posts

पिरान कलियर में 758वां उर्स शुरू: दरगाह का 1 KM दायरा ‘जीरो जोन’ घोषित; 4 जोन और 16 सेक्टर में 600 पुलिसकर्मी तैनात

रुड़की | उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के तुरंत बाद अब रुड़की…

7 hours ago

हरिद्वार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: सीएम धामी बोले- ‘सत्ता के लिए विक्टिम और दलित कार्ड खेल रही कांग्रेस’

हरिद्वार | हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर विशेष…

8 hours ago

सिस्टम के अड़ंगे से अटका बेटियों का पहला सैनिक स्कूल: 4 साल की सुस्ती के बाद हरकत में आया विभाग, शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत  देहरादून :सैन्य बहुल राज्य उत्तराखंड में बेटियों की सेना में…

1 day ago

चढ़ावा चोरी प्रकरण में नया मोड़: आरोपी नौटियाल  की मां ने RTI से घेरा BKTC; मंदिर समिति से मांगे 11 सवालों के जवाब

चमोली/देहरादून: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है।…

1 day ago

रामलीला ग्राउंड शुद्धिकरण मामला: उत्तराखंड में गरमाई सियासत; प्रदेशभर में कांग्रेस का मोर्चा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

टिहरी में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन. देहरादून/हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे…

1 day ago