UTTARAKHAND

उत्तराखंड में मानसून का कहर: चमोली में बादल फटने से 10 लोग लापता, मसूरी में 2500 से ज्यादा पर्यटक फंसे

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने एक बार फिर तबाही मचाई है। चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है, जहां करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, भूस्खलन और सड़कें टूटने के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में 2500 से 3000 पर्यटक फंस गए हैं।

चमोली में बादल फटा, कई घर तबाह

गुरुवार देर रात चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र के कुंतरी लंगाफली और धुर्मा गांवों में बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। इस आपदा के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे में दब गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंतरी लगा फाली से 8 और धुर्मा गांव से 2 लोग लापता हैं। कुछ रिपोर्टों में लापता लोगों की संख्या 12 तक बताई गई है।बादल फटने से मोक्ष नदी का जलस्तर भी बढ़ गया, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

मसूरी में फंसे हजारों पर्यटक, सड़क संपर्क टूटा

दूसरी ओर, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण मसूरी का प्रदेश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।इसके चलते करीब 2000 से 3000 सैलानी मसूरी में फंस गए हैं।

प्रशासन फंसे हुए पर्यटकों को निकालने और सड़क मार्ग को फिर से बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पुल की जगह पर बैली ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इस बीच, स्थानीय होटल एसोसिएशन ने फंसे हुए पर्यटकों के लिए मुफ्त रहने और खाने की व्यवस्था की है, जो इस आपदा की घड़ी में एक सराहनीय कदम है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

11 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

12 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

16 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

17 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

18 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago