Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand: टिहरी में आसमान से गुब्बारे के साथ उड़कर खेतों में आ गिरी डिवाइस, देखकर घबराए लोग

टिहरी :उत्तराखंड के टिहरी जिले में भिलांगना ब्लॉक के बहेड़ी नगर में एक अनोखी घटना घटी जब ग्रामीणों के खेतों में आसमान से गुब्बारे के साथ एक डिवाइस आकर गिर गई। इस घटना ने गांव के लोगों को चौंका दिया और डिवाइस को लेकर कौतूहल उत्पन्न हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

जब पुलिस मौके पर पहुंची और डिवाइस की जांच की गई, तो यह जानकारी मिली कि यह गुब्बारा देहरादून मौसम केंद्र से मौसम के अध्ययन के लिए छोड़ा गया था। मौसम केंद्र के ड्यूटी ऑफिसर अनुज जायसवाल ने बताया कि यह हाइड्रोजन से भरा गुब्बारा था, जिसे मौसम के आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से उड़ाया गया था। यह गुब्बारा सामान्यत: 20 किमी की ऊंचाई तक जाता है और 150 से 200 किमी की दूरी तय करता है। इसके साथ जुड़ी डिवाइस तापमान, हवा के दबाव और गति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ इकट्ठा करती है।

ग्रामीण प्रशांत जोशी, जो उस समय अपने घर पर काम कर रहे थे, ने देखा कि गुब्बारा अचानक आसमान से गिरता हुआ खेतों की ओर आ रहा है। जब पास जाकर देखा तो उसमें एक डिवाइस लगी थी, जिसे देखकर गांव के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

9 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

9 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

17 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

19 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

19 hours ago