टिहरी:उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की पहल पर टिहरी झील किनारे कोटी कॉलोनी में आज से चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप 2024 का रंगारंग आगाज हो गया है। इसमें देश-विदेश के पैराग्लाइडर दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों के 72 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उनमें 64 पुरुष और आठ महिला शामिल हैं
टिहरी झील को बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाने के लिए पर्यटन विभाग यहां साहसिक खेलों की गतिविधियां करवा रहा है। 2023 नवंबर में प्रतापनगर से टिहरी के कोटी कॉलोनी तक एक्रो फेस्टिवल कराया गया था, जिसमें देश-विदेश के 300 से अधिक पैराग्लाइडर उड़ान भरकर हवा में करतब दिखाए थे। इसके अलावा पिछले एक साल से उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को एक लाख, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 50 हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी जाएगी।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…