बैठक में पर्वतमाला योजना के तहत राज्य से मंत्रालय को भेजे गए प्रस्तावों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया कि पर्यटन विभाग की ओर से प्रदेश भर में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं के 50 से अधिक प्रस्ताव एनएचआई के एनएचएलएमएल को भेजे गए हैं।
देहरादून: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं और मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत सड़क संपर्क मार्गों के विकास पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में, गडकरी ने कहा कि नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) राज्य द्वारा भेजे गए 50 से अधिक रोपवे प्रस्तावों की चरणबद्ध तरीके से समीक्षा कर उन्हें स्वीकृति प्रदान करेगा। उत्तराखंड को पहले चरण में आठ रोपवे प्रस्तावों पर स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री धामी ने मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत प्रमुख मंदिरों को जोड़ने वाले 508 किलोमीटर लंबे 20 मोटर मार्गों को डबल लेन करने और उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का अनुरोध किया। इस परियोजना की अनुमानित लागत 8000 करोड़ रुपये है, और राज्य ने भूमि अधिग्रहण एवं वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए प्रथम चरण हेतु 1000 करोड़ रुपये की मांग की है। मुख्यमंत्री धामी इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिख चुके हैं। गडकरी ने इन मांगों पर भी उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…
रुद्रप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिमालय की सदियों पुरानी लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा…
चीनी स्टॉक पर खड़गे को जवाब: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, मोदी सरकार में…
पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…
हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…